बिजनेस

Bank of Maharashtra Result: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पहली तिमाही का लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 1,293 करोड़ रुपये पर, जानें कितना रहा रेवेन्यू

Bank of Maharashtra Result: आज बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर 5.72 प्रतिशत बढ़कर 68.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। आज यह 65.75 रुपये पर खुला था। कारोबारी सत्र के दौरान इसके शेयर ने 69.70 रुपये का हाई और 64.80 का लो लेवल बनाया।

Image

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

Bank of Maharashtra Result: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का चालू वित्त वर्ष पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 47 प्रतिशत बढ़कर 1,293 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में कमी तथा ब्याज आमदनी बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। पुणे के इस बैंक ने 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में 882 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कुल आय बढ़कर 6,769 करोड़ रुपये हुई

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 6,769 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 5,417 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 4,789 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,875 करोड़ रुपये रही।

एनपीए कैसा रहा

बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का सकल एनपीए कुल कर्ज के 1.85 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 2.28 प्रतिशत था। इसी तरह, बैंक का शुद्ध एनपीए भी 0.24 प्रतिशत से घटकर 0.20 प्रतिशत रह गया। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 18.07 प्रतिशत से घटकर 17.04 प्रतिशत पर आ गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article