बिजनेस

Bank of Baroda Net Profit: बैंक ऑफ बड़ौदा का मार्च तिमाही में लाभ मामूली बढ़ा, 7.60 रुपये डिविडेंड की हुई घोषणा

Bank of Baroda Net Profit: वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में BOB की ब्याज से प्राप्त आय बढ़कर 29,583 करोड़ रुपये हो गई। यह जनवरी-मार्च, 2023 मे 25,857 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन अवधि में बीओबी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधार के साथ 2.92 प्रतिशत पर आ गई जबकि साल भर पहले यह कुल कर्जों का 3.79 प्रतिशत थी।

Image

Bank of Baroda Net Profit: बैंक ऑफ बड़ौदा का मार्च तिमाही में लाभ मामूली बढ़ा, 7.60 रुपये डिविडेंड की हुई घोषणा

Bank of Baroda Net Profit: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 4,886 करोड़ रुपये हो गया। बीओबी ने शुक्रवार को जनवरी-मार्च, 2024 के इस तिमाही नतीजे की शेयर बाजार को सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक ने 4,775 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

Bank of Baroda कितना देगा डिविडेंड

आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 33,775 करोड़ रुपये हो गयी जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 29,323 करोड़ रुपये थी। बैंक के निदेशक मंडल ने दो रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर 7.60 रुपये का लाभांश देने की भी अनुशंसा की है। इसे 28वीं सालाना आमसभा में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

Bank of Baroda की ब्याज से आय

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज से प्राप्त आय बढ़कर 29,583 करोड़ रुपये हो गई। यह जनवरी-मार्च, 2023 मे 25,857 करोड़ रुपये रही थी। समीक्षाधीन अवधि में बीओबी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधार के साथ 2.92 प्रतिशत पर आ गई जबकि साल भर पहले यह कुल कर्जों का 3.79 प्रतिशत थी।

Bank of Baroda का NPA

इस दौरान शुद्ध एनपीए भी साल भर पहले के 0.89 प्रतिशत से घटकर 0.68 प्रतिशत पर आ गया। इससे फंसे कर्जों के लिए प्रावधान भी कम होकर 1,302 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल 1,421 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 17,789 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 14,110 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 1,27,101 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022-23 में 99,614 करोड़ रुपये थी

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article