बिजनेस

Swiggy-Zomato: बैंक ऑफ अमेरिका ने जोमैटो और स्विगी को किया डाउनग्रेड, धीमी ग्रोथ और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को बताया वजह

Swiggy-Zomato: बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और स्विगी को डाउनग्रेड कर दिया है। इसकी वजह फूड डिलीवरी में धीमी होती ग्रोथ और क्विक कॉमर्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो की रेटिंग को 'बाय' से 'न्यूट्रल' कर दिया है। स्विगी की रेटिंग को 'बाय' से 'अंडरपरफॉर्म' कर दिया है। डाउनग्रेड के साथ बोफा ने दोनों कंपनियों के लिए टारगेट प्राइस को भी घटा दिया है।

Image

जोमैटो और स्विगी को किया गया डाउनग्रेड

KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो और स्विगी को किया गया डाउनग्रेड
  • बैंक ऑफ अमेरिका ने कर दिया डाउनग्रेड
  • धीमी ग्रोथ और बढ़ती प्रतिस्पर्धा हैं वजह

Swiggy-Zomato: बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और स्विगी को डाउनग्रेड कर दिया है। इसकी वजह फूड डिलीवरी में धीमी होती ग्रोथ और क्विक कॉमर्स में बढ़ती प्रतिस्पर्धा है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने जोमैटो की रेटिंग को 'बाय' से 'न्यूट्रल' कर दिया है। स्विगी की रेटिंग को 'बाय' से 'अंडरपरफॉर्म' कर दिया है। डाउनग्रेड के साथ बोफा ने दोनों कंपनियों के लिए टारगेट प्राइस को भी घटा दिया है। जोमैटो का टारगेट प्राइस 300 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है। स्विगी का टारगेट प्राइस 420 रुपये से घटाकर 325 रुपये कर दिया गया है। इन बदलावों के बाद भी एनालिस्ट मध्यम अवधि में दोनों कंपनियों को लेकर सकारात्मक हैं।

ये भी पढ़ें -

अच्छी स्थिति में जोमैटो

बोफा के मुताबिक, क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री, जिसे पहले एक हाई-ग्रोथ सेक्टर माना जाता था और इसके मुनाफे में सुधार हो रहा था, लेकिन अब नुकसान में जा रही है और प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। बोफा का मानना है कि दोनों कंपनियों के बीच जोमैटो एक अच्छी स्थिति में है। इसकी वजह कंपनी की स्केल और क्विक कॉमर्स में कारोबार पहले शुरू करना है।

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि जोमैटो की वित्तीय स्थिति मजबूत है। प्रॉफिट मार्जिन अधिक है और साथ ही स्विगी के मुकाबले कैश पॉजिशन भी अच्छी है। बोफा ने कहा कि नए खिलाड़ी बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए अगले 12 से 15 महीनों तक प्रतिस्पर्धा उच्च स्तर पर बनी रहने की उम्मीद है।

ग्राहकों को आकर्षित करने का तरीका

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि स्थापित प्लेटफार्म एक-दूसरे के क्षेत्रों में विस्तार कर रहे हैं और नए प्रवेशकों को अधिक छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनियां प्लेटफॉर्म फीस में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं करेंगी। इसकी वजह ग्रोथ का धीमा होना है। जोमैटो और स्विगी 10 मिनट डिलीवरी वाली इन हाउस कैफे सर्विसेज में निवेश कर रही हैं, जिससे इन प्लेटफॉर्मों के खर्च में बढ़ोतरी होगी।

जोमैटो के शेयर में 11.66 प्रतिशत की बढ़त

पिछले 12 महीनों में जोमैटो के शेयर में 11.66 प्रतिशत की बढ़त हुई है, लेकिन इस साल अब तक इसमें 26.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल अब तक स्विगी के शेयर में भी 38.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article