बिजनेस

राम नवमी और Chaite Dasain के चलते अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, 23 से 29 मार्च की पूरी लिस्ट देखें

Bank holidays next week: बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं, जो वहां के क्षेत्रीय और स्थानीय रीति-रिवाजों पर निर्भर करती हैं। इसलिए, किसी भी ग्राह के लिए यह सबसे अच्छा हाता है कि वह अपनी स्थानीय बैंक ब्रांच से छुट्टियों का अप्रूव्ड शेड्यूल या लिस्ट की जानकारी ले ले।

Image

बैंकों में छुट्टियां

Bank holidays next week: भारत के कई हिस्सों में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंक अगले हफ्ते 23 से 29 मार्च, 2026 के बीच 4 दिनों तक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में चौथा शनिवार और रविवार का वीकेंड अवकाश भी शामिल है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस महीने सभी बैंकों के लिए कुल 18 छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक और अन्य बैंक शामिल हैं। इन छुट्टियों में दूसरे शनिवार, चौथे शनिवार और सभी रविवार के वीकेंड अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि जब तक कोई खास पब्लिक या क्षेत्रीय छुट्टी घोषित न हो, बैंक आमतौर पर हर महीने के पहले, तीसरे और पाँचवें शनिवार को खुले रहते हैं।

राज्यों के अनुसार भी होती हैं छुट्टियां

बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं, जो वहां के क्षेत्रीय और स्थानीय रीति-रिवाजों पर निर्भर करती हैं। इसलिए, किसी भी ग्राह के लिए यह सबसे अच्छा हाता है कि वह अपनी स्थानीय बैंक ब्रांच से छुट्टियों का अप्रूव्ड शेड्यूल या लिस्ट की जानकारी ले ले, ताकि किसी भी इमरजेंसी या लंबी छुट्टियों के दौरान वह पहले से तैयार रह सके।

अगले हफ्ते बैंक की छुट्टियां की लिस्ट

26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी - अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

27 मार्च (शुक्रवार): श्री राम नवमी (चैते दशैन) - भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

28 मार्च (शनिवार): चौथा शनिवार की छुट्टी - पूरे भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

29 मार्च (रविवार): अनिवार्य साप्ताहिक छुट्टी - पूरे भारत में सभी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक आमतौर पर कब बंद रहते हैं?

भारत में बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होती हैं और स्थानीय त्योहारों और रीति-रिवाजों के आधार पर तय की जाती हैं, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद होने का दिन एक जैसा नहीं हो सकता।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक पूरे भारत में राजपत्रित सार्वजनिक छुट्टियों के साथ-साथ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

बैंक में छुट्टी के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पर असर नहीं होगा। वे चालू रहेंगी। पूरे देश में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक सुविधाजनक वित्तीय लेन-देन के लिए इन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति पेमेंट करने और दूसरों से पैसे पाने के लिए UPI या अपने बैंक के ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। ये सेवाएं चौबीसों घंटे काम करती हैं, चाहे बैंक खुले हों या नहीं। हालांकि, कभी-कभी, तय मेंटेनेंस की वजह से ये सेवाएं बंद हो सकती हैं; ऐसे समय में बैंक आपको इसकी जानकारी देंगे। इसके अलावा, NEFT/RTGS ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट रिक्वेस्ट फॉर्म और चेकबुक फॉर्म का इस्तेमाल करके भी फंड ट्रांसफर की रिक्वेस्ट की जा सकती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article