बिजनेस

खराब क्रेडिट स्कोर के कारण बैंक नहीं दे रहा लोन, ये हैं सुधारने के आसान तरीके

फेस्टिव सीजन में खर्च बढ़ने के कारण कई लोग लोन लेते हैं, लेकिन खराब सिबिल स्कोर होने पर बैंक लोन देने से मना कर सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है, तो लोन लेना और अच्छा क्रेडिट कार्ड पाना मुश्किल हो सकता है। आइए जानते हैं इसे सुधारने के आसान तरीके।

Image

credit Score

फेस्टिव सीजन अपने खर्चों को पूरा करने के लिए लोग लोन लेते हैं, लेकिन कई बार क्रेडिट स्कोर खराब होने की वजह से बैंक लोन देने से मना कर देते हैं। ऐसे में लोगों को लोन लेने में मुश्किलें आती हैं क्योंकि उनका सिबिल स्कोर खराब होता है। सिबिल स्कोर यह बताता है कि आप अपने कर्ज का समय पर भुगतान कैसे करते हैं। इसमें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, कर्ज की रकम और भुगतान करने की आदतें शामिल होती हैं।

अगर आपका स्कोर अच्छा है, तो आपको लोन आसानी से मिल सकता है और ब्याज दर भी कम होगी। लेकिन अगर आपका स्कोर खराब है, तो लोन मिलने में मुश्किल आएगी और ब्याज दर भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा, अच्छा क्रेडिट कार्ड लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी लोन चाहिए और आपका क्रेडिट स्कोर ख़राब है तो आइए आपको बताते हैं आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं?

क्यों खराब होता है क्रेडिट स्कोर?

सिबिल स्कोर खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम कारण है समय पर पैसे न देना, जैसे कि क्रेडिट कार्ड या लोन का बिल समय पर न चुकाना। इसके अलावा, बहुत ज्यादा कर्ज लेना भी स्कोर को घटा देता है क्योंकि बैंक को लगता है कि आप सभी कर्ज चुका नहीं पाएंगे। क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करना और पूरा बिल न चुकाना भी स्कोर को प्रभावित करता है। वहीं, अगर आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है, यानी आपने पहले कभी लोन नहीं लिया या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया, तो बैंक आपके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के कारण लोन देने में हिचकिचा सकता है।

ऐसे करें ठीक

खराब सिबिल स्कोर को सुधारने के लिए सबसे पहले अपने सभी लोन और बिल समय पर चुकाना चाहिए। जितना हो सके, अपने कर्ज की रकम को कम करना भी जरूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ जरूरी खर्चों तक सीमित करें और हर महीने पूरा बिल भरें। जब तक आपका स्कोर सुधर न जाए, नया क्रेडिट कार्ड न बनवाएं। अगर आवश्यकता हो, तो आप किसी क्रेडिट हेल्प एजेंसी से सलाह भी ले सकते हैं।

इसके अलावा, अब आप अपने CIBIL स्कोर को ऑनलाइन फ्री में भी चेक कर सकते हैं। मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम (Paytm) पर यह सुविधा उपलब्ध है। यहाँ आप अपने एक्टिव क्रेडिट कार्ड और लोन अकाउंट की पूरी क्रेडिट रिपोर्ट भी देख सकते हैं, जिससे आपको अपने वित्तीय स्थिति का पूरा पता चल सके।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article