बिजनेस

Bank Holiday Today: आज 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर बैंक बंद रहेंगे या खुले, देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Buddha Purnima Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रत्येक महीने में हर दूसरा और चौथा शनिवार पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं क्या आज शनिवार 12 मई 2025 को बैंक बंद हैं या नहीं, देखें आरबीआई छुट्टियों की लिस्ट।

Image

क्या आज बैंक बंद है

Photo : iStock

Buddha Purnima Bank Holiday Today : कई राज्यों में आज सोमवार 12 मई 2025 को बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि आज बुद्ध पूर्णिमा है। इस अवसर पर सोमवार को करीब 14 राज्यों में अवकाश है, जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा, जिसे बैसाख या बुद्ध जयंती के रूप में भी जाना जाता है, भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर मनाई जाती है। इस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश होता है। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक मई 2025 में 6 छुट्टियों के साथ-साथ सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: 12 मई को इन राज्यों बैंक अवकाश

12 मई को देश के कई हिस्सों में बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। यह बंदी सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्र के बैंकों पर लागू होती है। बुद्ध पूर्णिमा को भारत में एक प्रमुख धार्मिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

Bank Holiday Today: मई 2025 में बैंक अवकाश

  • 24 मई (शनिवार): चौथा शनिवार - बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश - सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मई (सोमवार): काजी नजरूल इस्लाम की जयंती के उपलक्ष्य में त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

Bank holiday: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

जब भी बैंक बंद रहे तो इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे आप जरूरी लेन-देन कर सकते हैं।

  • नेट बैंकिंग के जरिये लेन-देन:- बैलेंस चेक करें, स्टेटमेंट देखें या फंड ट्रांसफर करें।
  • मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिये लेन-देन: UPI, IMPS, बिल भुगतान या मर्चेंट ट्रांजैक्शन करें।
  • ATM के जरिये लेन-देन: नकद निकालें या पैसे जमा करें (नकदी उपलब्धता के अधीन)।
  • UPI ट्रांजैक्शन के जरिये लेन-देन: Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप के जरिए पैसे भेजें/प्राप्त करें।

छुट्टियों के दिनों ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्यों को पहले से ही पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। जिन लोगों के पेंडिंग लेनदेन हैं, उन्हें असुविधा या अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए छुट्टियों के शेड्यूल की जांच करनी चाहिए।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article