बिजनेस

Saturday Bank Holiday: क्या कल बैंक खुले हैं? 10 अगस्त को कहां-कहां छुट्टी, चेक करें

Saturday Bank Holiday, Is Bank Open Or Not On Saturday (क्या कल बैंक खुले हैं) : बैंकों की छुट्टी को लेकर यदि आपको मन में कोई दुविधा है तो आप यहां अगस्त महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे देख सकते हैं। इस बार 10 अगस्त को दूसरा शनिवार पड़ रहा है।

Image

किस शनिवार बंद रहेगा बैंक।

Photo : iStock

Is Bank Open Or Not On Saturday 10th August 2024: यदि शनिवार को आप बैंक के किसी काम को करवाने के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि कल 10 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? क्योंकि यह अगस्त महीने का दूसरा शनिवार है। ऐसे में दूसरे शनिवार के दिन बैंक बंद रहता है।

शनिवार को रहेगी बैंकों की छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। बैंक सभी रविवार, लोकल और राष्ट्रीय छुट्टियों पर भी बंद रहते हैं। इस बार 10 अगस्त को दूसरा शनिवार पड़ रहा है।

अगस्त 2024 में छुट्टियों की लिस्ट: (Bank Holiday List August 2024)

तारीखदिनछुट्टी का कारण
4 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
10 अगस्त 2024शनिवारदूसरा शनिवार
11 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
19 अगस्त 2024सोमवाररक्षा बंधन
24 अगस्त 2024शनिवारचौथा शनिवार
25 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
26 अगस्त 2024सोमवारजन्माष्टमी

ये है क्षेत्रीय छुट्टियों की लिस्ट (August 2024 Bank Holiday List )

अगस्त महीने में ऊपर बताई गई छुट्टियों में से कुछ छुट्टियां ऐसी हैं, जिनमें से कुछ पर केवल कुछ ही राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। चेक करें लिस्ट।

  • 3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)
  • 8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
  • 13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
  • 20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)

अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

अब 11 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार और 19 अगस्त को रक्षा-बंधन की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को चौथे शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article