बिजनेस

Bajaj auto result : बजाज ऑटो का लाभ जून तिमाही में 18 फीसदी बढ़ा, जानें आज कैसा रहा शेयरों का हाल

Bajaj Auto Q1 Results: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का परिचालन राजस्व बढ़कर 11,932 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 10,312 करोड़ रुपये था।

Image

शानदार नतीजे पर चढ़े बजाज ऑटो के शेयर।

Photo : Twitter

Bajaj Auto Q1 Results: वाहन विनिर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि अप्रैल-जून, 2024 की तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1,942 करोड़ रुपये हो गया है। बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को जून तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,644 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

राजस्व बढ़कर 11,932 करोड़ रुपये हुआ

दोपहिया और तिपहिया विनिर्माता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 11,932 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 10,312 करोड़ रुपये था। इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने पांच साल की अवधि के लिए संगीता रेड्डी को कंपनी का अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नतीजे पर बजाज ऑटो के शेयर में दिखी बढ़त

नतीजे आने से पहले बजाज ऑटो के शेयर आज काफी गिरावट दिखने को मिल रही थी। इसमें काफी उठापठक दिख रही थी और यह ग्रीन और रेड जोन में झूल रहा था। जैसे की नतीजे आए यह 2.42 फीसदी बढ़कर 9,909.95 रुपये पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में BSE पर यह 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 9696.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

भाषा इनपुट के साथ

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article