बिजनेस

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग IPO का अलॉटमेंट आज, मिला या नहीं ऐसे करें चेक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 27, 2023, 04:20 PM IST

Azad Engineering IPO:आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को ओपन हुआ था और 22 दिसंबर को बंद हुआ था। तीन दिनों में आज़ाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसे 80.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Image

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग IPO का अलॉटमेंट आज, मिला या नहीं ऐसे करें चेक

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट का इंतजार करने वाले निवेशकों का इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि इसका अलॉटमेंट आज यानी 26 दिसंबर को होने वाला है। यदि आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो बीएसई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को ओपन हुआ था और 22 दिसंबर को बंद हुआ था। तीन दिनों में आज़ाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसे 80.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 499-524 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपये जुटाने की है।

जिन निवेशकों को शेयर अलॉमेंट नहीं किए गए हैं, उन्हें उनका पैसा वापस मिल जाएगा। जिन निवेशकों की आईपीओ बोलियां स्वीकार कर ली गईं, उनके डीमैट खातों में आज़ाद इंजीनियरिंग के शेयर जमा कर दिए जाएंगे। आज़ाद इंजीनियरिंग आईपीओ लिस्टिंग की तारीख गुरुवार, 28 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर निर्धारित है।

केफिन टेक्नोलॉजीज वेबसाइट पर आजाद इंजीनियरिंग IPO के अलॉटमेंट चेक करने की प्रोसेस

स्टेप 1 - इस लिंक https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करके रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - "सेलेक्ट आईपीओ" ड्रॉपबॉक्स में कंपनी का नाम "आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड" चुनें।

स्टेप 3 - स्टेटस चेक करने के लिए तीन विकल्पों आवेदन संख्या, डीमैट खाता या पैन में से एक को चुनें।

स्टेप 4 - चुने गए विकल्प के मुताबिक डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 5 - कैप्चा दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

बीएसई वेबसाइट पर आज़ाद इंजीनियरिंग आईपीओ का अलॉमेंट कैसे चेक करें

स्टेप 1 - बीएसई की वेबसाइट - https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

स्टेप 2 - इश्यू टाइप विकल्प में 'इक्विटी' चुनें।

स्टेप 3 - 'इश्यू नेम' के तहत ड्रॉप-डाउन विकल्प से आईपीओ चुनें।

स्टेप 4 - पैन या अप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

स्टेप 5 - अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करें, फिर 'सबमिट' बटन दबाएं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article