Axis bank fraud news :एक्सिस बैंक से 22.29 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के सात निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार बेटर वैल्यू लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के निदेशकों ने मार्च 2016 और मार्च 2020 के बीच एक दूसरे के साथ मिलकर साजिश रची और एक्सिस बैंक से लिया गया लोन नहीं चुकाया। मुंबई के कफ परेड पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है।मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बिजनेस
Axis Bank: एक्सिस बैंक के साथ 22 करोड़ का लोन फ्रॉड ! जानें कैसे दो लोगों ने लगाया चूना
- Authored by: TNN बिजनेस डेस्क
- Updated May 10, 2024, 10:26 AM IST
