बिजनेस

रिजल्ट आते ही धड़ाम हुईं इस कंपनी के शेयर की कीमतें, जून तिमाही में मुनाफा हुआ कम

Astral shares fall 6%: मंगलवार को एस्ट्रल के शेयर 5% की गिरावट के साथ 1,310.1 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 13% टूटा है, जिससे 2025 में इसकी कुल गिरावट 21% तक पहुंच गई है। कंपनी ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे जारी किए जो कि साल-दर-साल (YoY) आधार पर सभी प्रमुख मानकों पर कमजोर रहे। इसी वजह से शेयर की कीमतों में गिरावट देखी गई।

Image

Astral Q1 result/Photo- Astral

PVC पाइप और प्लास्टिक के सामान बनाने वाली कंपनी Astral Ltd. के निवेशकों को मंगलवार यानी 12 अगस्त को शुरुआती ट्रेडिंग में भारी नुकसान हुआ। मंगलवार को कंपनी के शेयर की कीमतों में 6% फीसदी तक की गिरावट देखी गई। कंपनी ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे जारी किए जो कि साल-दर-साल (YoY) आधार पर सभी प्रमुख मानकों पर कमजोर रहे। इसी वजह से शेयर की कीमतों में गिरावट देखी गई।

तिमाही नतीजों पर एक नजर

कंपनी ने 30 जून 2025 को समाप्त पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 32.7% की गिरावट दर्ज की, जो घटकर 81 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 120 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। संचालन से राजस्व भी 1.6% घटकर 1,361.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,383.6 करोड़ रुपये था।

संचालन स्तर पर कंपनी का EBITDA 13.8% गिरकर 185 करोड़ रुपये पर आ गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 214.4 करोड़ रुपये था। इस दौरान EBITDA मार्जिन 15.5% से घटकर 13.6% हो गया। प्लंबिंग व्यवसाय में EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 150 बेसिस पॉइंट घटा, जबकि पेंट्स और एडहेसिव्स व्यवसाय में यह गिरावट 280 बेसिस पॉइंट रही।

कंपनी ने अपनी अर्निंग कॉल में बताया कि जून तिमाही में कुल मिलाकर मांग का माहौल कमजोर रहा और पीवीसी कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते इन्वेंट्री लॉस तथा रियलाइजेशन पर नकारात्मक असर पड़ा, हालांकि सितंबर तिमाही की शुरुआत से पीवीसी कीमतें स्थिर हो रही हैं और बाजार की स्थितियां भी सुधार पर हैं। मंगलवार को एस्ट्रल के शेयर 5% की गिरावट के साथ 1,310.1 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 13% टूटा है, जिससे 2025 में इसकी कुल गिरावट 21% तक पहुंच गई है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article