बिजनेस

Ashiana Housing: आशियना हाउसिंग 4 आवासीय प्रोजेक्ट की करेगी शुरूआत, गुरुग्राम समेत इन शहरों में बनेंगे घर

Ashiana Housing:सीनियर सिटिजन्स के लिए घरों की डिमांड बढ़ गई है। इस बीच आशियना हाउसिंग लिमिटेड ने इस वित्तीय वर्ष में चार नई प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाया है।

Image

आशियना हाउसिंग शुरू करेगी नई प्रोजेक्ट

Photo : BCCL

Ashiana Housing: जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी आशियना हाउसिंग लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में 4 नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी। आशियाना हाउसिंग ने बुधवार को बयान में कहा कि चार परियोजनाओं में से दो जयपुर में जबकि एक-एक गुरुग्राम और चेन्नई में होंगी। हालांकि, कंपनी ने इन परियोजनाओं में निवेश के बारे में जानकारी नहीं दी।

पुणे और चेन्नई में सीनियर सिटिजन के लिए प्रोजेक्ट्स

आशियाना हाउसिंग के संयुक्त प्रबंध निदेशक अंकुर गुप्ता ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की रियल एस्टेट परियोजनाओं के विकास के लिए 25-30 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का अधिग्रहण करने की योजना है। कंपनी ने पिछले साल वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो परियोजनाएं पुणे और चेन्नई शुरू की थीं।

इन शहरों में पांच प्रोजेक्ट्स

आशियाना हाउसिंग वर्तमान में भिवाड़ी, लवासा-पुणे, चेन्नई और जयपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पांच परियोजनाओं का संचालन कर रही है। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023-24 में 1,800 करोड़ रुपये रही है। गुप्ता ने कहा कि हमें चालू वित्त वर्ष में 2,000 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है।

बढ़ रही है सीनियर सिटिजन्स की डिमांड

देश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की आबादी 2050 तक 34 करोड़ पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक संपर्क का मिश्रण प्रदान करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास की मांग बढ़ रही है। आशियाना हाउसिंग ने कहा कि वह इस मांग को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में है। (इनपुट भाषा)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article