एकता, शांति और स्थिरता के लिए रतन टाटा को ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2020, 12:08 PM IST

भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत, इजरायल और यूएई के व्यापारिक समुदाय ने सम्मानित किया और कहा वह एकता, शांति और स्थिरता के प्रतीक हैं

एकता, शांति और स्थिरता के लिए रतन टाटा को ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस पुरस्कार

यरूशलम/दुबई : वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को फेडरेशन ऑफ इंडो-इजरायल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (एफआईआईसीसी) ने एकता, शांति और स्थिरता के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनेबल बिजनेस एंड पीस’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

द्विपक्षीय उद्योग संगठन के अध्यक्ष गुल कृपलानी ने कहा कि इजरायल के प्रति रतन टाटा का समर्थन अटूट रहा है। भारत को गरिमा और सम्मान के साथ वैश्विक पटल पर लाने की उनकी प्रतिबद्धता को सभी ने देखा है। एक व्यक्ति, जिसका तीनों देशों- भारत, इजरायल और यूएई के व्यापारिक समुदाय सम्मान करते हैं। वह एकता, शांति और स्थिरता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत के सर्वाधिक सम्मानित और नैतिक व्यवसायी हैं।

पुरस्कार समारोह के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान टाटा ने कहा कि उनका हमेशा मानना रहा है कि इजरायल भारत के लिए एक बड़े अवसरों का देश है और इसकी रचनात्मकता की मदद से भारत में विनिर्माण लागत कम की जा सकती है, ताकि निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने कहा कि इजरायल जैसे देश के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। मैंने हमेशा इसे भारत के लिए अवसर का देश कहा है। इजरायल के लोगों में कुछ खास बात है, जो उन्हें रचनात्मक बनाती है।

End of Article