आज पहली बार स्कूल गए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2022, 04:07 PM IST

Ambani Family News: आज का दिन अंबानी परिवार के लिए बड़ा दिन है। अंबानी परिवार ने अपने पोते पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है।

आज पहली बार स्कूल गए मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें तस्वीरें

Ambani Family News: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के पहले पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) का आज स्कूल में पहला दिन है। यह अंबानी परिवार (Ambani family) के लिए गर्व का क्षण है। पृथ्वी के माता-पिता, आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका अंबानी (Shloka Ambani) चाहते हैं कि वह एक साधारण जीवन जिएं।

इस स्कूल में जाएंगे पृथ्वी अंबानी
पृथ्वी सनफ्लावर नर्सरी स्कूल (Sunflower Nursery School) में जाएंगे। यह मुंबई के मालाबार हिल में स्थित वही नर्सरी स्कूल है, जहां उनके माता-पिता, आकाश और श्लोका अंबानी दोनों स्कूली शिक्षा के लिए गए थे।

स्कूल में ऐसे होगी पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा (Prithvi Ambani Security)
पृथ्वी अंबानी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की गई हैं। पृथ्वी अंबानी के साथ हर समय एक डॉक्टर रहेगा ताकि वह सुरक्षित रहे। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी के पहले पोते की सुरक्षा को बेहद अलग रखा गया है। वे नॉर्मल कपड़ों में मौजूद रहेंगे और पूरे स्कूल क्षेत्र में फैले होंगे।

आकाश और श्लोका अंबानी दोनों ही अपने बच्चे की परवरिश के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे पृथ्वी के लिए लगभग 6 विशेष रूप से प्रशिक्षित Nannie और केयरटेकर नियुक्त की हैं, जो हर समय उसके साथ रहते हैं। पृथ्वी अंबानी को भारत का राजकुमार (Prince of India) कहा जाता है। लेकिन स्कूल में पृथ्वी के साथ अन्य सामान्य बच्चों की तरह ही व्यवहार करेगा। नन्हे पृथ्वी को उनके स्कूल के पहले दिन के लिए लोगों ने शुभकामनाएं भी दी।

10 दिसंबर 2020 को हुआ था पृथ्वी का जन्म
मुकेश और नीता अंबानी के बेटे, आकाश अंबानी साल 2019 में रोजी ब्लू (Rosy Blue) के एमडी हीरा व्यापारी अरुण रसेल मेहता (Arun Russell Mehta) की बेटी श्लोका के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। आकाश और श्लोका ने अपने पहले बच्चे, पृथ्वी आकाश अंबानी का स्वागत 10 दिसंबर 2020 को किया था।

End of Article