Petrol, diesel prices Today: और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें 25 जून को आपके शहर में क्या है भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2020, 10:03 AM IST

Petrol and diesel prices Today 25 June, डीजल की कीमतों में लगातार 19वें दिन बढ़ोतरी हुई है, पेट्रोल भी हुआ महंगा। जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट।

Petrol, diesel prices Today: और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें 25 जून को आपके शहर में क्या है भाव

Petrol, diesel price Today 25 June, 2020 : लगातार 19 वें दिन आज (25 जून) पूरे देश में ईंधन दरों में वृद्धि की गई। पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की गई, जबकि डीजल की कीमत 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई। सिर्फ 24 जून को पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले 19 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 8.66 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल 10.63 रुपए प्रति लीटर पर महंगा हो गया। डीजल की कीमत सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं जबकि पेट्रोल 19 महीने के उच्च स्तर पर है। पिछले महीने उत्पाद शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी की गई हो सकता है इसकी वजह से पेट्रोल डीजल की कीमतें इतनी बढ़ोतरी हुई हो। क्योंकि कच्चे तेल की दरें कई दशकों से कम कारोबार कर रही थीं।

तेल कंपनियां देशभर में एक साथ पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाती है लेकिन राज्यों में इनके अलग-अलग रेट होते हैं इसकी वजह है इस पर लगने वाले सेल टैक्स या मूल्य वर्धित कर (VAT) राज्यों के अलग-अलग होते हैं। इसलिए प्रदेशों में इनके खुदरा दाम बदल जाते हैं। पेट्रोल के मुकाबले डीजल का अधिक दाम सिर्फ दिल्ली में ही भी देखने को मिला है। दिल्ली सरकार द्वारा VAT में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में पेट्रोल की तुलना में डीजल महंगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने 5 मई को डीजल पर वैट की रेट 16.75% से बढ़ाकर 30% कर दी थी। इसी तरह पेट्रोल पर कर की दर को 27% से बढ़ाकर 30% किया गया था। दिल्ली में डीजल का दाम देश भर में दूसरे स्थान पर हैं। राजस्थान में डीजल सबसे महंगा है। 

प्रमुख शहरों में petrol का ताजा भाव

दिल्ली :  79.92 रुपए प्रति लीटर

मुंबई :  86.70 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई :  83.18 रुपए प्रति लीटर

गुरुग्राम :  78.15 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद :  82.96 रुपए प्रति लीटर

बैंगलुरु : 82.52 रुपए प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में  diesel का ताजा भाव

दिल्ली :  80.02 रुपए प्रति लीटर

मुंबई :  78.34 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई :  77.29 रुपए प्रति लीटर

गुरुग्राम :  72.31 रुपए प्रति लीटर

हैदराबाद :  78.19 रुपए प्रति लीटर

बैंगलुरु : 76.09 रुपए प्रति लीटर

वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चातेल की कीमत 0.68% की गिरावट के साथ 3,045 रुपए प्रति बैरल रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को 5% या 2 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चातेल की कीमत 0.79% की गिरावट के साथ 40.05 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.42% कमी के साथ 42.45 डॉलर प्रति बैरल रह गई। उधर देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर अगले सोमवार को देश भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

End of Article