Petrol Diesel Price Today: 80 पैसे के इजाफे के साथ पेट्रोल में अब तक 5.60 रुपए की बढ़ोतरी, 9 दिन में 8वीं बार इजाफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 30, 2022, 08:16 AM IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हुआ।

Petrol Diesel Price Today: 80 पैसे के इजाफे के साथ पेट्रोल में अब तक 5.60 रुपए की बढ़ोतरी, 9 दिन में 8वीं बार इजाफा

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। पिछले 9 दिनों में आठवीं बार बढ़ोतरी हुई है।  बुधवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे का इजाफा हुआ। पेट्रोल में अब तक 5.60 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर बात मुंबई की करें तो डीलज की कीमत भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार है। 22 मार्च को 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे, 25 मार्च को 80 पैसे,26 मार्च को 80 पैसे, 27 मार्च को 50 पैसे ,28 मार्च को  30 पैसे 29 मार्च को  80 पैसे, 30 मार्च को 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने कहा कि सरकार आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। 

22 मार्च को दर संशोधन में साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की समाप्ति के बाद से कीमतों में यह वृद्धि है। पहले चार मौकों पर  कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई । एक दिन की सबसे तेज वृद्धि दैनिक मूल्य संशोधन जून 2017 में हुआ था। कुल मिलाकर पेट्रोल और डीजल में 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत

शहर का नाम पेट्रोल रुपए प्रति लीटर डीजल रुपए प्रति लीटर
दिल्ली 101.01 92.27
मुंबई  115.88 100.10
कोलकाता 110.52 95.42
नोएडा 99.41 90.77
चेन्नई 106.69 96.76
लखनऊ 98.93 90.93

इन नंबरों पर जान सकते हैं ताजा कीमत
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम है इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा।

End of Article