Jio 5G: जियो ने 1,000 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 07:39 PM IST

Jio 5G services: हाल में संपन्न 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो सबसे बड़ी बोलीकर्ता के रूप में उभरी है। नीलामी में लगाई 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियों में से जियो ने अकेले 88,078 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं।

Jio 5G: जियो ने 1,000 शहरों में 5G सेवाएं शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दिया

नयी दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो ने करीब 1,000 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारियां पूरी करने के साथ स्वदेश में विकसित अपने 5जी दूरसंचार उपकरणों का परीक्षण भी किया है।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दूरसंचार इकाई जियो ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपनी शत-प्रतिशत स्वदेशी तकनीक के साथ 5जी सेवाओं के लिए खुद को तैयार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

आरआईएल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'देश के 1,000 शहरों में 5जी सेवाएं देने की जियो की योजना पूरी हो गई है। इस दौरान हीट मैप, 3डी मैप और रे-ट्रेसिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर लक्षित उपभोक्ता खपत और राजस्व की संभावना को आधार बनाया गया।'

Jio ने 5जी तकनीक से जुड़ी सेवाओं का जमीनी स्तर पर परीक्षण भी किया है

कंपनी ने कहा कि जियो ने 5जी तकनीक से जुड़ी सेवाओं का जमीनी स्तर पर परीक्षण भी किया है। इस दौरान संवर्द्धित वास्तविकता (AR), आभासी वास्तविकता (VR), क्लाउड गेमिंग, टीवी स्ट्रीमिंग, संबद्ध अस्पतालों एवं औद्योगिक उपयोग को परखा गया।

दूरसंचार विभाग का कहना है कि 5जी स्पेक्ट्रम पर आधारित सेवाएं शुरू होने से 4जी की तुलना में 10 गुना तेजी से डाउनलोड किया जा सकेगा और स्पेक्ट्रम की सक्षमता भी करीब तीन गुना बढ़ जाएगी।

End of Article