Retail inflation rises : खुदरा महंगाई दर पर सरकारी डेटा जारी, जून में बढ़कर हुई 6.09%

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 08:46 PM IST

Retail inflation rises: खुदरा महंगाई दर जारी कर दिया गया है। जून महीने में यह बढ़कर 6.09% पर पहुंच गया है। 

Retail inflation rises : खुदरा महंगाई दर पर सरकारी डेटा जारी, जून में बढ़कर हुई 6.09%

नई दिल्ली: कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण भारत की वार्षिक खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 6.09% हो गई। जो मार्च में 5.84% थी। सरकारी आंकड़े सोमवार (13 जून को) को जारी किए गए। सरकार ने दो महीने के लंबे लॉकडाउन के दौरान अपर्याप्त डेटा संग्रह के कारण अप्रैल और मई के लिए महंगाई दर जारी नहीं थी।

खाने वाली चीजों के महंगे होने से खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई। सरकार के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार पिछले महीने में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 7.87% हो गई। पिछले साल जून महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 3.18% थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने एक रिलीज में कहा कि महंगाई दर का आंकड़ा कोरोना वायरस महामारी के कारण पाबंदियों की वजह से सीमित संख्या में बाजारों से एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है।

बयान के अनुसार हालांकि जो आंकड़े लिए गए हैं, राज्य स्तर पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का अनुमान सृजित करने के लिए पर्याप्तता मानदंड को पूरा नहीं करते। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए ‘लॉकडाउन’ के कारण अप्रैल और मई का पूरा सीपीआई आंकड़ा जारी नहीं किया है।

End of Article