Gold-Silver Rate Today, 28 July 2022: जून तिमाही में ज्यादा रही गोल्ड की डिमांड, आज बढ़ी सोने की कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 03:06 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 28 July 2022: अप्रैल से जून के दौरान भारत में सोने की मांग 170.7 टन रही, जबकि पिछले साल यानी 2021 की समान अवधि के दौरान इसकी मांग 119.6 टन थी।

Gold-Silver Rate Today, 28 July 2022: जून तिमाही में ज्यादा रही गोल्ड की डिमांड, आज बढ़ी सोने की कीमत

Gold and Silver Rate Today, 28 July 2022: अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने के लिए बुधवार को ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की वृद्धि की, जिससे गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold Price) 0.53 फीसदी या 267 रुपये की तेजी के साथ 50,987 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि चांदी की वायदा कीमत (Silver Price) 2 फीसदी या 1,130 रुपये की तेजी के साथ 55,974 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, हाजिर बाजार में बुधवार को उच्चतम शुद्धता वाला सोना 50,842 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 54,840 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

जून तिमाही में ज्यादा रही गोल्ड की डिमांड
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जून तिमाही के दौरान भारत में गोल्ड की मांग सालाना आधार पर 43 फीसदी ज्यादा रही। हालांकि महंगाई, रुपया-डॉलर की दरें और नीति संबंधी कदमों के साथ कई कारणों की वजह से आगे जाकर ग्राहकों की धारणा को प्रभावित होगी।

डब्ल्यूजीसी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य के संदर्भ में जून तिमाही में भारत में सोने की मांग 54 फीसदी बढ़ी और 79,270 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। साल 2021 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 51,540 करोड़ रुपये था।

34 फीसदी बढ़ा सोने का आयात
जून तिमाही में भारत में सोने का आयात 34 फीसदी बढ़कर 170 टन हो गया। साल 2021 की समान अवधि में यह 131.6 टन था। सालाना आधार पर गोल्ड की ग्लोबल मांग आठ फीसदी कम होकर 948.4 हो गई। 2021 की जून तिमाही में यह आंकड़ा 1,031.8 टन था।

End of Article