दिल्‍ली-चंडीगढ़ के बीच आज से चलेगी तेजस एक्‍सप्रेस, 3 घंटे में पूरा होगा सफर, यात्रा से पहले जान लें गाइडलाइंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2020, 05:45 AM IST

Delhi-Chandigarh Tejas Express: दिल्‍ली-चंडीगढ़ के बीच आज से तेजस एक्‍सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

दिल्‍ली-चंडीगढ़ के बीच आज से चलेगी तेजस एक्‍सप्रेस, 3 घंटे में पूरा होगा सफर, यात्रा से पहले जान लें गाइडलाइंस
Photo Credit: BCCL

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली से चंडीगढ़ के बीच तेज एक्‍सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है, जिससे दोनों शहरों की दूरी तीन घंटे में तय की जा सकेगी। दोनों शहरों के बीच तेजस एक्‍सप्रेस का संचालन आज (रविवार, 1 नवंबर) से शुरू हो रहा है, जो बुधवार को छोड़कर सप्‍ताह के सभी छह दिन चलेगी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यात्रियों के लिए कई गाइडलाइंस भी जारी की गई है।

त्‍योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो कोरोना संक्रमण के कारण 19 मार्च 2020 से ही बंद था। अनलॉक प्रक्रिया के तहत चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का संचा‍लन फिर से शुरू किया जा रहा है। इसी के तहत 1 नवंबर से दिल्‍ली-चंडीगढ़ के बीच तेजस एक्‍सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। इससे पहले दिल्‍ली-लखनऊ और अहमदाबाद-मुंबई के बीच सर्विस शुरू की गई।

3 घंटे में दिल्‍ली-चंडीगढ़ सफर

दिल्‍ली से चंडीगढ़ के बीच तेजस एक्‍सप्रेस का संचालन सप्‍ताह में छह दिन किया जाएगा। बुधवार को छोड़ प्रत्‍येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ट्रेन नई दिल्‍ली रेलवे स्टेशन से सुबह 9:40 बजे चलेगी, जो अगले तीन घंटे में यानी दोपहर 12:40 बजे तक चंडीगढ़ पहुंचाएगी। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यात्रियों के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

तेजस एक्‍सप्रेस से यात्रा करने वालों को सभी हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। ट्रेन में सोशल डिस्‍टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दो यात्रियों के बीच की सीट को खाली रखते हुए बैठने की व्‍यवस्‍था होगी। जिस यात्री को जो सीट आवंटित होगी, उसे वहीं बैठना होगा। ट्रेन में यात्रा के दौरान स्टाफ और यात्रियों को फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा। यात्रियों के लिए अपने फोन में Arogya Seदिल्‍ली-चंडीगढ़ के बीच आज से चलेगी तेजस एक्‍सप्रेस, 3 घंटे में पूरा होगा सफर, यात्रा से पहले जान लें गाइडलाइंसtu app इंस्‍टॉल करना भी अनिवार्य होगा। 

End of Article