बिजनेस

ये शेयर बहुत जल्द करा सकते हैं 18 फीसदी तक फायदा, 5 लाख के बन जाएंगे 6 लाख

Aptus Value Housing tata motors apl apollo tubes shares can give up to 18 percent profit very soon

Image

शेयरों से करें कमाई

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 शेयरों में कमाई का मौका
  • 18 फीसदी से अधिक तक मिल सकता है रिटर्न
  • शेयरों में टाटा मोटर्स का नाम शामिल

Shares To Buy Now: अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में पैसा लगाते हैं या लगाने की सोच रहे हैं तो इसके जोखिम को ध्यान में रखें। शेयर बाजार में जोखिम बहुत होता है। पर यदि आप जोखिम लेने को तैयार हैं तो अच्छे शेयरों से हमेशा फायदा मिलने की उम्मीद रहती है। इस समय तीन शेयर ऐसे हैं, जिनसे आपको कम समय में तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। इन शेयरों में एक टाटा ग्रुप (Tata Group) का शेयर भी शामिल है।

एपीएल अपोलो (APL Apollo)

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के हवाले से एपीएल अपोलो को खरीदने की सलाह दी गई है। इस समय एपीएल अपोलो का शेयर बीएसई पर 1,266.35 रु पर है। पर आनंद राठी ने इसके लिए 1500 रु का टार्गेट रखा है। यानी ये शेयर 18.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इससे निवेशकों के 5 लाख रु करीब 6 लाख रु बन सकते हैं।

एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस (Aptus Value Housing Finance)

अगला शेयर है एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस, जो कि 18.3 फीसदी रिटर्न दे सकता है। दरअसल ये शेयर इस समय 274.65 रु पर है। मगर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसे 325 रु के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

टाटा मोटर्स को मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट प्राइस रखा है 650 रु का, जबकि इस समय टाटा मोटर्स का शेयर बीएसई पर 563.70 रु पर है। मौजूदा स्तर से टाटा मोटर्स का शेयर 15.3 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयरों पर राय इकोनॉमिक टाइम्स को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article