बिजनेस

IT Company CEO Salary: IT कंपनियों में छंटनी का दौर, लेकिन TCS से लेकर विप्रो तक के CEO की सैलरी हाइक कर देगी हैरान

Infosys, TCS, ltimindtree, Wipro CEOs salary: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो और कॉग्निजेंट जैसी कंपनियों में मौजूदा CEO की सैलरी 48 करोड़ रुपये से लेकर 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सैलरी पैकेज में ये हाइक उस बुरे दौर में हुई है जब कई IT कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। आईटी इंडस्ट्री में अनिश्चितता और मंदी के दौर चल रहा है। यहां हम आपको IT के सीईओ की सैलरी कितनी बढ़ी उसके बारे में बता रहे हैं।

Image

IT कंपनियों के CEO| के कृतिवासन, सलिल पारेख और देबाशीष चटर्जी बाएं से दाएं की ओर।

Photo : Twitter

Infosys, TCS, ltimindtree, Wipro CEOs salary: देश की दिग्गज आईटी कंपनियों के अपने सीईओ की वित्तीय वर्ष (FY2023-24) के सालाना सैलरी पैकेज में गजब की बढ़ोतरी की है। हाल के सालों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो और कॉग्निजेंट जैसी कंपनियों में मौजूदा CEO की सैलरी 48 करोड़ रुपये से लेकर 92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सैलरी पैकेज में ये हाइक उस बुरे दौर में हुई है जब कई IT कंपनियों में छंटनी का दौर चल रहा है। आईटी इंडस्ट्री में अनिश्चितता और मंदी के दौर चल रहा है। यहां हम आपको IT के सीईओ की सैलरी कितनी बढ़ी उसके बारे में बता रहे हैं।

Infosys CEO salil Parekh Salary

इंफोसिस के CEO सलिल पारेख।

Infosys CEO Salary: सलिल पारेख

इंफोसिस के CEO सलिल पारेख का सैलरी पैकेज वित्त वर्ष 2023-24 में 17 प्रतिशत बढ़कर 66.24 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ वह इंडस्ट्री में किसी कंपनी के टॉप ऑफिसर में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में शामिल हो गये हैं। पारेख को वित्त वर्ष 2022-23 में 56.4 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला था। यानी उनकी सैलरी में करीब 9.84 करोड़ रुपये की बढोतरी हुई।

TCS CEO k krithivasan Salary

के कृतिवासन TCS CEO

TCS CEO Salary: के कृतिवासन

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए कुल 25.2 करोड़ रुपये का पैकैज लिया। राजेश गोपीनाथन के अचानक टीसीएस से अलग होने के बाद कृतिवासन ने पिछले साल जून में देश की सबसे बड़े आईटी सेवा कंपनी के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। उनकी नियुक्ति पांच साल की अवधि के लिए है। कृतिवासन ने पिछले वित्त वर्ष में 3.08 करोड़ रुपये के लाभ, भत्ते के साथ 1.27 करोड़ रुपये का वेतन अर्जित किया और उन्हें 21 करोड़ रुपये का कमीशन भी मिला था।

LTIMindtree CEO debashis chatterjee Salary

LTIMindtree के सीईओ और एमडी देबाशीष चटर्जी।

LTIMindtree CEO Salary: देबाशीष चटर्जी

LTIMindtree के सीईओ और एमडी देबाशीष चटर्जी ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में अपने कुल पैकेज में वृद्धि देखी। वित्तीय वर्ष के दौरान चटर्जी का पैकेज 10% बढ़कर 19.34 करोड़ रुपये हो गया।

Wipro Ex CEO Salary

विप्रो के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्टे

Wipro CEO Salary: थिएरी डेलापोर्टे

विप्रो के पूर्व सीईओ थिएरी डेलापोर्टे ने $20 मिलियन (166 करोड़ रुपये) कमाए, जिसमें 92.1 करोड़ रुपये का पैकेज शामिल था, जिससे वह देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले आईटी CEO बन गए। विप्रो के नए CEO का नाम श्रीनि पालिया है। श्रीनि पल्लिया को अप्रैल 2024 में सीईओ नियुक्त किया गया था। उनके कंधो पर 10.8 बिलियन डॉलर की IT कंपनी की जिम्मेदारी है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article