बिजनेस

Ajay Rai On Share Bazar: कांग्रेस नेता अजय राय ने शेयर बाजार में बड़ी गिरावट पर उठाए सवाल, बोले एग्जिट पोल के नाम पर हुआ खेला

Ajay Rai On Sensex, NSE: सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि करीब पौने 1 बजे इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,89,97,526.37 करोड़ रु रह गई है। यानी करीब 35.93 लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ है।​​​

Image

शेयर बाजार पर कांग्रेस नेता अजय राय का सवाल

Ajay Rai On Sensex-BSE:उत्तर प्रदेश में जिस तरह सपा और कांग्रेस गठबंधन ने रुझानों में जिस तरह भाजपा को झटका दिया है। उसके बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट है। वह 6000 अंकों से ज्यादा गिर गया है। इस गिरावट के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने बड़ा बयान दिया है। अजय राय ने निफ्टी और सेंसेक्स में एग्जिट पोल के दौरान हुई बढ़त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एग्जिट पोल में जीत दिखाकर शेयर बाजार से पैसा बनाया गया है। और अब रुझानों के बाद जिस तरह शेयर बाजार धड़ाम हो रहा है, उससे आम जनता परेशान हो रही है।

अजय राय ने क्या लगाए आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने शेयर बाजार में बड़ी गिरावट पर कहा, ये जानबूझ कर दिखाया गया है कि ऐसा एग्जिट पोल दिखाओ जिससे लगे कि हमारी सरकार बन रही है तो शेयर मार्केट बढ़ेगा, ये पैसे के खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपने लोगों से पैसे लगवा रखे हैं और अब पैसे निकाल कर घर बैठे गए। ये साबित करता है कि इनकी सरकार जा रही है इन्होंने फेक एग्जिट पोल कराकर अपना पैसा सुरक्षित कर लिया और आम जनता परेशान हो रही है।

साढ़े तीन घंटों में डूब गए करीब 36 लाख करोड़

सोमवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 4,25,91,511.54 करोड़ रु थी। जबकि करीब पौने 1 बजे इन कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,89,97,526.37 करोड़ रु रह गई है। यानी करीब 35.93 लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article