बिजनेस

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस यूनियन ने कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप, लेबर कमिश्नर को लिखा पत्र

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 30, 2024, 05:51 PM IST

Air India Express: यह पत्र ऐसे समय में आया है जब चालक दल के सदस्यों और एयरलाइन प्रबंधन के बीच विवाद पर सीएलसी (सी) के समक्ष सुलह की कार्यवाही चल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 200 चालक दल के सदस्य सात मई को एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे।

Image

एयर इंडिया एक्सप्रेस(फोटो साभार - ट्विटर)

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों के संगठन ने एयरलाइन पर अनुचित श्रम व्यवहार का आरोप लगाया है। यूनियन ने मुद्दों को सुलझाने के लिए श्रम आयुक्त से हस्तक्षेप की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (एआईएक्सईयू) ने इस संबंध में मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) को पत्र लिखा है। यह पत्र ऐसे समय में आया है जब चालक दल के सदस्यों और एयरलाइन प्रबंधन के बीच विवाद पर सीएलसी (सी) के समक्ष सुलह की कार्यवाही चल रही है।

यूनियन का क्या है आरोप

यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन विभिन्न ऐसे उपाय अपना रहा है जो अच्छे औद्योगिक संबंध बनाने के लिए अनुकूल नहीं हैं। यह पत्र 28 जून को लिखा गया है। इसमें आरोप लगाया गया है। उनकी कार्रवाइयां औद्योगिक संबंधों को और बिगाड़ रही हैं जो पहले से ही उनके अनुचित श्रम व्यवहारों और श्रम कानूनों के उल्लंघन से प्रभावित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं मिली है।

अन्य मुद्दों के अलावा यूनियन ने दावा किया है कि छह से आठ मई तक बीमारी की छुट्टी लेने वाले चालक दल के सदस्यों को आरोप पत्र जारी कर दिया गया है तथा कुछ यूनियन सदस्यों के खिलाफ जांच शुरू की जा रही है।

हड़ताल पर चले गए थे कर्मचारी

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के लगभग 200 चालक दल के सदस्य सात मई को एयरलाइन में कथित कुप्रबंधन के विरोध में हड़ताल पर चले गए, जिससे सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। परिणामस्वरूप, एयरलाइन प्रबंधन ने चालक दल के 25 सदस्यों की सेवाएं समाप्त कर दीं तथा अन्य को काम पर लौटने की चेतावनी दी, अन्यथा उनके खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article