Gold Purchase Ban: एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने लिया संकल्प

Gold Purchase Ban: कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मितव्ययिता आह्वान के समर्थन में एक साल तक स्वेच्छा से सोना नहीं खरीदने और खर्च व ईंधन बचाने का फैसला लिया।

Gold Purchase Ban : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मितव्ययिता, संसाधनों की बचत और विदेशी मुद्रा बचाने के आह्वान के समर्थन में कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय (Agriculture Ministry) के अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। अधिकारियों ने स्वेच्छा से तय किया है कि वे अगले एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे। हालांकि शादी-विवाह या परिवार के किसी खास अवसर पर इसमें छूट रहेगी।

gold purchase ban, Agriculture Ministry, Narendra Modi, Shivraj Singh Chouhan, austerity drive

कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों ने लिया सोना न खरीदने का फैसला

शिवराज सिंह चौहान ने बताया संयम का उदाहरण

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के “संयम, संसाधन संरक्षण और आत्मनिर्भरता” के संदेश को व्यवहार में लागू करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि यह कोई सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि अधिकारियों का स्वैच्छिक सामाजिक और नैतिक संकल्प है।

End of Feed