Tata Motors Share Price: टाटा मोटर्स (Tata Motors Share) का शेयर बीते 7 महीनों में करीब 39 फीसदी गिर चुका है। आम तौर पर इस तरह की गिरावट टाटा मोटर्स जैसे बड़े शेयरों में देखने को नहीं मिलती। जहां तक टाटा मोटर्स की बात है तो इस तरह की भारी गिरावट इसके शेयर में 2015 में आई थी। ग्राफ पर बीते 7 महीनों में टाटा मोटर्स का शेयर नीचे गिरता दिख रहा है। इसी तरह का ग्राफ टाटा मोटर्स के शेयर में 2015 में बना था।
ये भी पढ़ें -
कितने से कितने पर आया शेयर
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में टाटा मोटर्स का शेयर 1179 रु पर पहुंच गया था। मगर फिर इसमें गिरावट शुरू हुई। अब ये 621 रु पर आ गया है। फरवरी 2015 में टाटा मोटर्स का शेयर 596 रुपये पर था। फिर गिरते-गिरते 275 रु पर आ गया था। तब टाटा मोटर्स के शेयर 54 प्रतिशत गिर गए थे।
आगे क्या हो सकता है
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक अगर टाटा मोटर्स के शेयर ने इतिहास को दोहराया तो उस कंडीशन में अपने 50 वीक मूविंग एवरेज के नीचे आ सकता है। ऐसे में ये शेयर 495 रुपये तक गिर सकता है। उस स्थिति में ये मौजूदा भाव (621.10 रु) से 20 फीसदी गिर जाएगा।
बीते 5 दिन में कितना गिरा है शेयर
- बीते 5 दिन में टाटा मोटर्स का शेयर 7.61 फीसदी गिरा है
- एक महीने में ये 9.65 फीसदी फिसल चुका है
- 6 महीनों में शेयर 43 फीसदी नीचे आया है
- 2025 में अब तक ये 17 फीसदी फिसला है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
