बिजनेस

Aequs Transitions IPO: एईकस ट्रांजिशन ने गुपचुप तरीके से किया IPO के लिए आवेदन, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एयरोनौटिकल इक्विपमेंट बनाती है कंपनी

Aequs Transitions IPO: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एयरोनौटिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए आवेदन किया है। इसने गोपनीय मार्ग के जरिये बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास प्राथमिक दस्तावेज दाखिल किए हैं।

Image

एईकस ट्रांजिशन लाएगी आईपीओ

Photo : iStock

Aequs Transitions IPO: कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एयरोनौटिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए आवेदन किया है। इसने गोपनीय मार्ग के जरिये बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास प्राथमिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, एईकस का लक्ष्य इसके जरिये करीब 20 करोड़ डॉलर (आज के हिसाब से करीब 1710 करोड़ रु) जुटाने का है। आगे जानिए आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

IPO होगा फ्रेश इश्यू

आईपीओ पूरी तरह से नए इश्यू पर आधारित है। यानी इस आईपीओ में जितने भी शेयर बेचे जाएंगे, वो सब नए होंगे। आईपीओ में ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर नहीं बेचे जाएंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ के जरिए आने वाला सारा पैसा कंपनी को मिलेगा।

कर दिया आईपीओ लाने का ऐलान

कंपनी ने मंगलवार को एक पब्लिक अनाउंसमेंट में कहा कि इसने शेयर बाजार नियामक सेबी और शेयर बाजारों के पास गोपनीय मार्ग के जरिये आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं। फिलहाल आईपीओ की डेट का ऐलान नहीं किया गया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article