Aditya Birla Fashion and Retail Ltd (ABFRL) के शेयरों में बुधवार को 65% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया। यह गिरावट कंपनी के हालिया डिमर्जर यानी कंपनी विभाजन के कारण आई है। शेयर की कीमत गिरकर ₹93.90 तक पहुंच गई।
डिमर्जर के तहत ABFRL को दो स्वतंत्र सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजित किया गया है
- Aditya Birla Fashion and Retail Ltd (ABFRL) – डिमर्जर के बाद का मूल व्यवसाय
Aditya Birla Lifestyle Brands Ltd (ABLBL) – नया स्पिन-ऑफ ब्रांड
1:1 डिमर्जर अनुपात में मिलेगा नया शेयर
डिमर्जर के तहत ABFRL के प्रत्येक शेयरधारक को ABLBL का 1 शेयर मिलेगा। यानी, जिनके पास ABFRL का 1 शेयर है, उन्हें ABLBL का भी 1 पूरी तरह से चुकता शेयर मिलेगा, जिसकी फेस वैल्यू ₹10 होगी। ये नए शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।
ABLBL के अंतर्गत प्रमुख ब्रांड्स
नई कंपनी Aditya Birla Lifestyle Brands Ltd. उन प्रीमियम और अंतरराष्ट्रीय लाइफस्टाइल ब्रांड्स को संचालित करेगी, जो देशभर में उच्च वर्ग के उपभोक्ताओं को टार्गेट करते हैं:
लाइफस्टाइल ब्रांड्स: Louis Philippe, Van Heusen, Peter England, Allen Solly, Simon Carter
खेल वस्त्र: Reebok
इनरवियर: Van Heusen Innerwear
युवा वर्ग की पश्चिमी परिधान: American Eagle
डिमर्जर के बाद ABFRL के पास बचे ब्रांड्स
डिमर्जर के बाद भी ABFRL के पोर्टफोलियो में कई लोकप्रिय और विविध रेंज के ब्रांड शामिल हैं:
मास्टीज और वैल्यू रिटेल: Pantaloons, StyleUp
एथनिक ब्रांड्स: Sabyasachi, Tarun Tahiliani, House of Masaba, Shantnu & Nikhil
प्रीमियम एथनिक वियर: TASVA, TCNS, Jaypore
लग्जरी और सुपर प्रीमियम ब्रांड्स: Galeries Lafayette, The Collective, Christian Louboutin
डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स: Wrogn, Bewakoof, Veirdo, The Indian Garage Co, Urbano, Nobero
शेयर में गिरावट क्यों आई?
शेयर मूल्य में 65% की गिरावट डिमर्जर के बाद के प्राइस एडजस्टमेंट का परिणाम है। चूंकि कंपनी का मूल्य अब दो हिस्सों में बंट गया है, इसलिए शेयर की कीमतों में यह गिरावट तकनीकी है और दीर्घकालिक निवेशकों के लिए जरूरी नहीं कि यह नुकसानदायक हो। बाजार अब ABLBL के शेयरों की लिस्टिंग और व्यापारिक प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
