बिजनेस

Adani Group ने झुठलाई श्रीलंका में प्रोजेक्ट रद्द होने की रिपोर्ट्स, बताया झूठा और भ्रामक

अडानी ग्रुप ने शुक्रवार को उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि श्रीलंका में मन्नार और पूनरी में अडानी ग्रुप की कंपनियों को दिए गए 484 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए गए हैं। फरवरी 2023 में अडानी ग्रीन एनर्जी को मन्नार टाउन और पूनरी गांव में 484 मेगावाट विंड एनर्जी प्लांट को विकसित करने के लिए 442 मिलियन डॉलर का निवेश करने की मंजूरी मिली थी।

Image

Adani Group ने झुठलाई श्रीलंका में प्रोजेक्ट रद्द होने की रिपोर्ट्स

Photo : iStock

Adani Group: अडानी ग्रुप ने शुक्रवार को उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि श्रीलंका में मन्नार और पूनरी में अडानी ग्रुप की कंपनियों को दिए गए 484 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट्स रद्द कर दिए गए हैं। ऐसी रिपोर्ट्स को 'झूठा और भ्रामक' बताते हुए कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ग्रुप श्रीलंका के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में करीब एक अरब डॉलर निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रुप के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "मन्नार और पूनरी में अडानी ग्रुप की 484 मेगावाट की विंड पावर प्रोजेक्ट्स को रद्द करने की खबरें झूठी और भ्रामक हैं। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि पीपीए (बिजली खरीद समझौता) को रद्द नहीं किया गया है।"

अडानी ग्रुप ने क्या कहा

प्रवक्ता ने आगे कहा, "मई 2024 में स्वीकृत टैरिफ का पुनर्मूल्यांकन करने का 2 जनवरी को श्रीलंकाई कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय एक सामान्य समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें विशेष रूप से एक नई सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सौदे की शर्तें उनकी वर्तमान प्राथमिकताओं और ऊर्जा नीतियों के अनुरूप हैं।" प्रवक्ता ने कहा कि अडानी ग्रुप श्रीलंका के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में एक अरब डॉलर निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीलंका ने अडानी ग्रीन एनर्जी द्वारा विकसित दो विंड पावर स्टेशनों के लिए कंपनी के साथ 20 साल का बिजली खरीद समझौता किया।

क्या है अडानी ग्रुप का प्रोजेक्ट

फरवरी 2023 में अडानी ग्रीन एनर्जी को मन्नार टाउन और पूनरी गांव में 484 मेगावाट विंड एनर्जी प्लांट को विकसित करने के लिए 442 मिलियन डॉलर का निवेश करने की मंजूरी मिली थी। ये दोनों श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में स्थित हैं। समझौते के अनुसार, कंपनी को प्रति किलोवाट-घंटे (केडब्ल्यूएच) 8.26 सेंट का भुगतान किया जाएगा। अडानी ग्रुप कोलंबो में श्रीलंका के सबसे बड़े पोर्ट पर 700 मिलियन डॉलर की लागत से टर्मिनल का निर्माण कर रहा है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article