बिजनेस

अंबानी फैमिली पर Adani की नजर, बड़े भाई के रहते खरीद लेंगे अनिल की ये कंपनी !

Adani Bid For Anil Ambani Company: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर का नियंत्रण वापस हासिल करने की कोशिश में एसेट के लिए एक ऑफर देने पर भी विचार कर रही है। इस पर विचार-विमर्श जारी है।

Image

अडानी अनिल अंबानी के कोयला संयंत्रों के लिए बोली लगा सकते हैं

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी खरीद सकते हैं अनिल की कंपनी
  • लगा सकते हैं बिजली प्लांट्स के लिए बोली
  • अडानी ग्रुप को होगा फायदा

Adani May Bid For Anil Ambani Coal Plants: अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) संकटग्रस्त भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्रों के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहे हैं। इस समय भारतीय दिवालियापन अदालत (Indian Bankruptcy Court) इन संयंत्रों की नीलामी कर रहा है।

हालांकि अडानी को इन बिजली संयंत्रों को खरीदने के लिए विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड, जो मध्य भारत में 600 मेगावाट जनरेशन फैसिलिटीज ऑपरेट करती है, से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।

क्या है रिलायंस पावर का प्लान

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी की रिलायंस पावर (Reliance Power) कंपनी का नियंत्रण वापस हासिल करने की कोशिश में एसेट के लिए एक ऑफर देने पर भी विचार कर रही है। इस पर विचार-विमर्श जारी है और संभव है कि अडानी और रिलायंस पावर औपचारिक ऑफर्स के साथ डील में आगे न बढ़ें।

अडानी को होगा फायदा

यदि अडानी अनिल अंबानी के बिजली प्लांट्स खरीद पाते हैं तो ये उनके कोयला बिजली प्रोजेक्ट्स के बढ़ते पोर्टफोलियो में शामिल हो जाएंगे। अडानी ग्रुप जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से हुए नुकसान की भरपाई करने का प्रयास कर रहा है, जिसके चलते ग्रुप की मार्केट वैल्यू में काफी गिरावट आई थी।

अनिल अंबानी की हालत खस्ता

बीते कुछ सालों में अनिल अंबानी की एक के बाद एक कई कंपनियां दिवालिया हुआ हैं। वे वर्षों से क्रेडिटर्स से जूझ रहे हैं। जहां तक रिलायंस पावर की बात है तो यह एक लिस्ट कंपनी है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 15.36 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 15.45 रु पर खुला है।

करीब 10 बजे ये 0.57 रु या 3.71 फीसदी की मजबूती के साथ 15.93 रु पर है। इस स्तर पर कंपनी मार्केट वैल्यू बीएसई पर 5,950.18 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article