बिजनेस

सोना-चांदी का भाव आज का 23 June 2025: कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का भाव

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 June 2025 (Gold-Silver Rate Today in Hindi) : : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आइए जानते हैं 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आज आपके शहर में ताजा भाव क्या है।

Image

जानें सोने का ताजा भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 June 2025 (Gold-Silver Rate Today in Hindi) : सोने की कीमतों में फिर बदलाव हुए। सोमवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 99348 रुपये और चांदी का रेट बढ़कर 107063 रुपये/किलो पर पहुंच गया। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंंगे। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट98691 रुपये98884 रुपये99348 रुपये
सोना 23 कैरेट98296 रुपये98488 रुपये98950 रुपये
सोना 22 कैरेट90923 रुपये90578 रुपये91001 रुपये
सोना 18 कैरेट74018 रुपये74163 रुपये74511 रुपये
सोना 14 कैरेट57734 रुपये57847 रुपये58119 रुपये
चांदी 999106775 रुपये/किलो106800 रुपये/किलो107063 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)24 कैरेट सोना का भाव रुपए में22 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹100370₹92000₹75750
मुंबई में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
दिल्ली में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
कोलकाता में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
पटना में सोना का भाव₹100420₹92050₹75320
जयपुर में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
लखनऊ में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
गुरुग्राम में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
गाजियाबाद में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
नोएडा में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
अयोध्या में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
भूवनेश्वर में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
अमरावती में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
हैदराबाद में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
बेंगलुरु में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
गुवाहाटी में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
केरल में सोना का भाव₹100370₹92000₹75280
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400
अहमदाबाद में सोना का भाव₹100520₹92150₹75400

वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ा

शुक्रवार को मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा किए गए ताजा सौदों के चलते वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त आपूर्ति वाले सोने का भाव 754 रुपये यानी 0.76% की बढ़त के साथ 98,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस अनुबंध में कुल 14,251 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि बाजार भागीदारों की ताजगी से भरी गतिविधियों के कारण कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.72% घटकर 3,346.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी के भाव में तेजी

शुक्रवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, जब प्रतिभागियों ने अपने दांव बढ़ाए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई आपूर्ति वाला चांदी अनुबंध 2,132 रुपये यानी 1.99% की बढ़त के साथ 1,05,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस अनुबंध में कुल 13,470 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में भागीदारी बढ़ने और ताजा सौदों की वजह से चांदी के भाव में तेजी आई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 2.02% गिरावट के साथ 35.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

आपका सोना कितना शुद्ध है यह जानें

  • 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।
  • 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।

आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।

End of Article