बिजनेस

Aaj Ka Sone Ka Bhav, 12 April 2023 : और बढ़ी सोने-चांदी की चमक, चेक करें लेटेस्ट रेट

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 12 April 2023 : आज फिर से सोने और चांदी की कीमतों में सुबह से ही बढो़तरी दिख रही है। सोने का रेट 60690 रु पर पहुंच गया है।

Image

सोने और चांदी का रेट और बढ़ा है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने का रेट सुबह में 60690 रु पर पहुंच गया है
  • चांदी की कीमत भी 75730 रु पर है
  • यूएस कॉमेक्स में भी सोने में तेजी दिख रही है

Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhav Kya Hai 12 April 2023 : आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी दिख रही है। सुबह के कारोबार में सोने का रेट 300 रु बढ़ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 300 रु की बढ़ोतरी के साथ 60690 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूती दिख रही है। प्रति किलो चांदी का रेट आज 650 रु बढ़ा है। आज सुबह में ही इस बढ़ोतरी के साथ चांदी की कीमत 75730 रु प्रति किलो पर आ गई है।

कल कितने पर बंद हुआ था भाव

कल भी यहां सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई थी। शाम को सोने का रेट आधा फीसदी की मजबूती के साथ 60390 रु पर बंद हुआ थी। इसके अलावा चांदी का भाव 0.87 फीसदी चढ़ कर 74560 रु पर बंद हुआ था। एमसीएक्स पर सोने का रेट प्रति 10 ग्राम इस समय 321 रु या 0.53 फीसदी की उछाल के साथ 60826 रु पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 670 रु या 0.89 फीसदी उछल कर 75710 रु पर पहुंच गया है।

कॉमेक्स पर क्या हैं रेट

यूएस कॉमेक्स में भी इस समय सोने और चांदी के रेट में तेजी दिख रही है। इस समय सोने का रेट 12.50 डॉलर या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 2031.50 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी का रेट 0.30 डॉलर या 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 25.49 प्रति औंस पर है।

गोल्ड हॉलमार्क है बहुत अहम

सोने की ज्वेलरी के लिए गोल्ड हॉलमार्किंग का नियम लागू कर दिया गया है। आपको बता दें कि ज्वेलरी तैयार करने में 22 कैरेट गोल्ड यूज होता है, जो कि 91.6 फीसदी ही शुद्ध होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 24 कैरेट शुद्ध सोने से ज्वेलरी तैयार नहीं हो सकता। इसलिए उसमें मिलावट की जाती है और 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने से ज्वेलरी बनती है। इसी को 22 कैरेट गोल्ड कहा जाता है। आप भी जेवर खरीदें तो उसके हॉलमार्क को चेक करें। हॉलमार्क 375 हो तो गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना होगा। इसी तरह 585 पर सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article