बिजनेस

8th Pay Commission: अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से Level 1-5 कर्मचारियों को कितना एरियर मिलेगा?

8th Pay Commission Arrear Calculator: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो 8वें वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कायास लगाए जा रहे हैं कि कितनी सैलरी में बढ़ोतरी और एरियर मिल सकता है। आइए जानते हैं।

Image

8वें वेतन आयो

8th Pay Commission Arrear Calculator: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गया है। इसके बाद वें CPC का प्रभावी कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होता है, लेकिन सरकार ने अभी तक तारीख नोटिफाई नहीं की है। हालांकि, कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2026 से एरियर मिलने की संभावना है, लेकिन यह उन्हें 8वें CPC की सिफारिशें लागू होने के बाद ही मिलेगा, जिसमें एक साल से ज़्यादा समय लग सकता है। लेवल 1 से 5 तक के लाखों कर्मचारियों के लिए, फिटमेंट फैक्टर या 2.0 या उससे ज्यादा पर पेमेंट में बढ़ोतरी का मतलब कई लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान हो सकता है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर में कर्मचारियों को कितना एकमुश्त एरियर मिल सकता है।

7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 1-5 कर्मचारियों का मूल वेतन

लेवल 1: 18,000

लेवल 2: 19,900

लेवल 3: 21,700

लेवल 4: 25,500

लेवल 5: 29,200

8वां वेतन आयोग के तहत अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर रिवाइज्ड बेसिक सैलरी

लेवल2.0×2.15×2.28×2.57×
L1₹36,000₹38,700₹41,040₹46,260
L2₹39,800₹42,785₹45,372₹51,143
L3₹43,400₹46,655₹49,476₹55,769
L4₹51,000₹54,825₹58,140₹65,535
L5₹58,400₹62,780₹66,576₹75,044

नए वेतन आयोग के तहत 20 महीनों के लिए अनुमानित एरियर (लाख रुपये में)

लेवल2.0×2.15×2.28×2.57×
L13.604.144.615.65
L23.984.585.096.25
L34.344.995.566.81
L45.105.876.538.01
L55.846.727.489.17

हालांकि, ये जानकारी अभी सिर्फ अनुमान पर है। सरकार की ओर से फैसला आने के बाद ही सही कैलकुलेशन किया जा सकेगा। इसलिए इसे अनुमान ही माने।

फिटमेंट फैक्टर पर तस्वीर साफ

मौजूदा चर्चा की सबसे बड़ी वजह ताजा महंगाई के आंकड़े हैं। लेबर ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दिसंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय CPI-IW 148.2 अंक दर्ज किया गया है। इस आधार पर जनवरी–जून 2026 की साइकिल के लिए 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इस बढ़ोतरी के साथ 7वें वेतन आयोग के तहत कुल DA बढ़कर 60.34% हो जाएगा, जिसे भुगतान के लिहाज से 60% पर राउंड-ऑफ किया जाएगा। यूनियन कैबिनेट से इसकी औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद जो संभवतः मार्च 2026 में हो सकती है। यह बढ़ोतरी लागू होगी। खास बात यह है कि भले ही 8वें वेतन आयोग को अभी तक आधिकारिक रूप से नोटिफाई नहीं किया गया है, लेकिन यह DA बढ़ोतरी अनुमानित तौर पर नए वेतन आयोग के दौर की पहली बढ़ोतरी मानी जा रही है। यह DA आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि परंपरागत रूप से फिटमेंट फैक्टर की गणना इसी आधार पर की जाती है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article