बिजनेस

2500000 बिहार की महिलाओं के खातों में आए 10-10 हजार रुपए, कैसे चेक करें अपना नाम?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीतीश सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 के हिसाब से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है।

Image

Mukhymantri Mahila Rojgar Yojna

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं के लिए फरवरी का महीना बड़ी सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत ₹10,000 की आर्थिक मदद का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक साथ 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है। जिन महिलाओं ने काफी समय पहले आवेदन किया था, उनके खाते में ₹10,000 की यह किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को छोटा व्यवसाय शुरू करने या अपने मौजूदा काम को बढ़ाने के लिए सीधे नकद सहायता प्रदान करना है। अगर आपको चेक करना है कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं तो आइए आपको बताते हैं कि आप ये काम कैसे कर सकती हैं?

सिर्फ ₹10,000 नहीं, मिलेंगे पूरे ₹2 लाख

कई महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में हैं कि उन्हें ₹2 लाख की बड़ी राशि कब और कैसे मिलेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ₹2 लाख की यह सहायता एक साथ नहीं दी जाएगी, बल्कि इसे 4 अलग-अलग किस्तों में बांटा गया है। इसमें लाभार्थी महिला को भी अपनी ओर से छोटा योगदान (Contribution) देना होगा

1. पहली किस्त: ₹20,000 मिलेगी (जिसमें ₹5,000 खुद का योगदान होगा)।

2. दूसरी किस्त: ₹40,000 मिलेगी (जिसमें ₹10,000 स्वयं देने होंगे)।

3. तीसरी किस्त: ₹80,000 मिलेगी (जिसमें ₹20,000 खुद लगाने होंगे)।

4. चौथी किस्त: ₹60,000 की अंतिम राशि मार्केटिंग, ब्रांडिंग और उत्पाद की पैकेजिंग जैसे कार्यों के लिए दी जाएगी।

₹2 लाख पाने के लिए पूरी करनी होंगी ये 7 शर्तें

अगर आपको ₹10,000 की शुरुआती मदद मिल चुकी है और अब आप ₹2 लाख वाली अगली किस्तों का इंतजार कर रही हैं, तो आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही आपका आवेदन अगली किस्त के लिए मान्य होगा:

  • स्वयं सहायता समूह (SHG) की बैठकों में नियमित रूप से शामिल होना होगा।
  • समूह में हर हफ्ते कम से कम ₹10 का योगदान देना अनिवार्य है।
  • बचत के सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
  • आपको अपना एक ठोस बिजनेस प्लान तैयार करना होगा कि आप पैसे का इस्तेमाल कहाँ करेंगी।
  • सरकार द्वारा आयोजित स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा।
  • अपने कारोबार के आय और व्यय (Income & Expense) का पूरा हिसाब-किताब रखना होगा।
  • बैंक में एक छोटी FD या RD (आवर्ती जमा) शुरू करनी होगी।

कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस और नाम?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, या आपके आवेदन की स्थिति क्या है, तो इसके तीन आसान तरीके हैं

1. ग्राम संगठन/समूह कार्यालय: गांव की महिलाएं अपने ग्राम संगठन (VO) के ऑफिस जाकर और शहर की महिलाएं अपने नजदीकी स्वयं सहायता समूह के ऑफिस जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

2. हेल्पलाइन नंबर: सरकार ने जीविका का विशेष हेल्पलाइन नंबर 0612-2504980/60 जारी किया है। आप इस पर कॉल करके अपने भुगतान या पेंडिंग दस्तावेजों की जानकारी ले सकती हैं।

3. DBT स्टेटस: आप अपने बैंक जाकर या मोबाइल बैंकिंग के जरिए भी चेक कर सकती हैं कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के नाम से राशि क्रेडिट हुई है या नहीं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article