बिजनेस

2023 Inflation: पिछले साल खूब महंगे हुए ये सामान, क्या 2024 में महंगाई से मिलेगी राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 1, 2024, 03:16 PM IST

2023 Food Inflation Analysis: नए साल की शुरुआत में ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। 2023 में घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, शक्कर, टमाटर और प्याज जैसी चीजों के दाम कितने बढ़े हैं उसके बारे में बता रहे हैं।

Image

दूध, शक्कर, टमाटर जैसी चीजों के दाम कितने बढ़े है।

2023 Food Inflation Analysis: बीते साल 2023 में खाने-पीने चीजें या कहें कि डेली यूज होनी चीजों के बढ़ते रेट ने खूब परेशान किया। जहां 2023 में तुअर दाल 110 रुपए से बढ़कर 154 रुपए किलो पर पहुंच गई। वहीं इस साल चावल 37 रुपए से बढ़कर 43 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। ऐसे में 2024 में लोग बढ़ती महंगी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नए साल की शुरुआत में ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। आज हम आपको 2023 में घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, शक्कर, टमाटर जैसी चीजों के दाम कितने बढ़े हैं उसके बारे में बता रहे हैं। साथ ही भारतीयों के खास जगह बनाने वाले सोने-चांदी के बारे में भी बता रहे हैं।

1. दूध और शक्कर की कीमतें कितनी बढ़ी

दूध की बात करें 1 लीटर दूध की कीमत 1 जनवरी में 54.96 रुपये थी, जबकि साल के खत्म होते होते इसमें 3.10 रुपये की तेजी देखने को मिली। 31 दिसंबर 2023 तक 1 लीटर दूध की कीमत 58.06 रुपये है। वहीं शक्कर कीमत 1 जनवरी 2023 में 41.45 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो दिसंबर 2023 में 3.21 रुपये बढ़कर 44.66 रुपये हो गई।

2. टमाटर के दाम कितने बढ़े

टमाटर की कीमत एक साल पहले 1 जनवरी 2023 को 23.36 रुपये थी जबकि 31 दिसंबर 2023 में इसकी कीमत 10.38 रुपये किलोग्राम बढ़कर 33.71 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

3. सोना-चांदी के दाम

सोने की कीमत 1 जनवरी 2023 को 54,867 रुपये प्रति 10 ग्राम थी वहीं 31 दिसंबर आते-आते इसकी कीमत 8,379 रुपये बढ़कर 63,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 1 जनवरी 2023 को 68,092 रुपये प्रति 10 ग्राम थी वहीं 31 दिसंबर आते-आते इसकी कीमत 5,303 रुपये बढ़कर 73,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

नोट- यहां बताए गए महंगाई के आंकड़े डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article