Vande Bharat: भोपाल मंडल में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेल यात्री जान लें इस स्पेशल गाड़ी का पूरा रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 11:14 PM IST

Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस पहले कोटा में दौड़ेगी। इसके बाद फिर भोपाल मंडल में रफ्तार भरेगी। रेल यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है।

Vande Bharat: भोपाल मंडल में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेल यात्री जान लें इस स्पेशल गाड़ी का पूरा रूट
Photo Credit: Twitter

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यहां से भी यात्री जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते नजर आएंगे। दरअसल, नई वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल इस समय मोहाली से साहनेवाल के बीच हो रहा है। 15 सितंबर तक यह ट्रायल पूरा होने की उम्मीद है। 90 किमी प्रति घंटे से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, कोटा मंडल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल होगा। ऐसी जानकारी मिल रही है कि, तीसरी वंदे भारत ट्रेन अहमदाबाद-दिल्ली रूट पर चल सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहले कोटा रेल मंडल में रफ्तार भरेगी, फिर भोपाल रेल मंडल के यात्री इस ट्रेन में सफर का आनंद उठाएंगे। 

मध्य प्रदेश और राजस्थान को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात जल्द मिलने वाली है। भोपाल और कोटा दोनों ही रेल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत हैं। इन ट्रेनें के चलने से कम समय में यात्री लंबी दूरी के स्टेशनों की यात्रा थोड़े समय में पूरी कर सकेंगे। 

भोपाल रेल मंडल को जल्द मिल सकते हैं वंदे भारत ट्रेन के दो रैक

भोपाल रेल मंडल ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल के लिए तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। भोपाल रेल मंडल को वंदे भारत के दो रैक मिलने हैं। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि कब तक ये रैक मिलेंगे। इन्हें मिलने में सालभर भी लग सकता है। भोपाल रेल मंडल के रेलवे ट्रैक पर इन रैकों का ट्रायल करके ट्रैक की क्षमता को परखा जाएगा। ताकि ट्रायल के दौरान मिलने वाली कमियों को दुरुस्त किया जा सके। भोपाल रेल मंडल में वंदे भारत का ट्रायल बीना से इटारसी के बीच होगा। आपको बता दें कि, 248 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर ट्रायल रैक को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। अलग-अलग चरणों में ट्रायल किया जाएगा।

दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर शुरू की जा सकती है तीसरी वंदे भारत

गौरतलब है कि, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल 2022 में अपने खजुराहो दौरे के वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की बात कही थी। रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के बीच भी वंदे भारत को चलाया जा सकता है। आपको बता दें कि, तीसरी वंदे भारत दिल्ली-अहमदाबाद रूट पर शुरू की जा सकती है। दरअसल, उत्तर-पश्चिम रेलवे को पांच नई वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। 2023 तक इन ट्रेनें के उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में संचालन की संभावना है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!