बुजुर्ग शख्स को थप्पड़ पर थप्पड़ मारता रहा शख्स, हो गई मौत, अब शुरू हुई जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2022, 01:27 PM IST

MP video viral: मध्यप्रदेश के नीमच में मानसिक रूप से बीमार एक बुजुर्ग व्‍यक्ति की थप्‍पड़ मार-मार की हत्‍या कर दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग शख्स को थप्पड़ पर थप्पड़ मारता रहा शख्स, हो गई मौत, अब शुरू हुई जांच

MP video viral: मध्यप्रदेश के नीमच से एक शर्मनाक और दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियों में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक शख्स लगातार थप्प्ड़ मार रहा है। साथ ही थप्‍पड़ मारने वाला व्‍यक्ति बुजुर्ग से उसका नाम और पता पूछ रहा है। आशंका है कि इस पीटाई से बुजुर्ग व्‍यक्ति की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से बीमार था और उसे एक विशेष समुदाय के होने की आशंका के कारण पीटा गया। पुलिस ने बुजुर्ग की पिटाई करने वाले शख्स के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

बुजुर्ग करता रहा विनती, एक न सुनी 

यह घटना मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा का है। वीडियो में दिख रहे शख्स 65 वर्षीय भंवरलाल चत्‍तर जैन हैं। वे रतलाम जिले के सरसी के रहने वाले थे। वह मानसिक रूप से कमजोर थे। बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो वायरल होने से एक दिन पहले उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। इतना ही नहीं बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर मनासा पुलिस ने भी जारी की थी। लेकिन इससे पहले ही बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। पुलिस को बुजुर्ग का शव रामपुरा रोड स्थित कार शोरूम के पास मिला था। मृतक की पहचान भंवरलाल जैन के रूप में हुई है।

दर्ज हुआ हत्‍या का मामला

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी रोष है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुजुर्ग को सिर्फ इस लिए पीटा जा रहा कि वह स्‍वीकार्य कर ले कि वो एक विशेष समुदाय का है। घटना के बाद मृतक के परिजनों व जैन समुदाय के लोगों ने मनासा थाने पर एकत्रित होकर आरोपी की गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मनासा टीआई के एल दांगी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। घटना के संबंध में नीमच कलक्टर ने भी जांच की बात कही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर 302 आईपीसी के धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूरी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन भी किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!