Madhya Pradesh: मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 09:13 AM IST

Madhya Pradesh ministers portfolio: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने राज्य मंत्रियों में विभागों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट और जानें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला है।

Madhya Pradesh: मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय, जानें किसे क्या मिला, पढ़ें पूरी लिस्ट
Photo Credit: ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियो बांट दिए गए हैं। भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को राज्य का गृह मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें संसदीय मामलों के मंत्री के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं कांग्रेस से आईं इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग रहेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है। 

शिवराज सरकार में कुल 34 मंत्री है, जिसमें से 26 कैबिनेट मंत्री जबकि 8 राज्यमंत्री हैं। किसे कौन सा मंत्रालय दिया गया है, इसकी लिस्ट जारी की गई है। 

2 जुलाई को शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह मिली। कुल 28 में 12 लोग सिंधिया खेमे के थे। बाद में पोर्टफोलियों के आवंटन को लेकर पेंच फंसा रहा। 

मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफा देने से कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गई थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। वे रिकॉर्ड चौथी बार प्रदेश के मुखिया बने। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान एक माह तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। बाद में अप्रैल माह में उन्होंने पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!