'वह बकरा था, मैंने उसे वहीं भेजा दिया जहां से वह था'; मां ने की 8 माह के बच्चे की हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2021, 08:53 PM IST

मध्य प्रदेश में एक महिला ने अपने 8 माह के बच्चे की कुल्हाड़ी से हाईवे पर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सबसे कहा कि वह बकरा था और जहां से आया था, मैंने वहीं भेज दिया।

'वह बकरा था, मैंने उसे वहीं भेजा दिया जहां से वह था'; मां ने की 8 माह के बच्चे की हत्या

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भोपाल के अशोक नगर में एक मां ने कथित तौर पर अपने 8 माह के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे की हत्या करने के बाद उसने कहा, 'वह बकरा था और मैंने उसे वहां भेजा है, जहां से वह था।' घटना के बाद पुलिस ने रश्मि लोधी नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया। रश्मि भोपाल के चुरारी गांव की रहने वाली हैं।

रश्मि के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार दोपहर को अपने बच्चे के साथ घर से निकली थी और जब वह घंटों बाद लौटी, तो बच्चे से लगातार खून बह रहा था। बच्चे को ले जाते हुए महिला ने तब कहा था, 'वह बकरा था और मैंने उसे वहीं भेजा है जहां से वह है।

पुलिस के अनुसार, रश्मि का परिवार शुरू में अपराध को छिपाना चाहता था। आरोपी की मां 8 महीने के बच्चे के शव को कपड़े में लपेट दिया था और उसे अस्पताल ले गई थी। उसने कहा कि बच्चा सीढ़ियों से गिर गया था। बाद में रविवार की सुबह रश्मि के पिता ने पुलिस को मामले के बारे में बताया। 

कही बच्चे की बलि तो नहीं दी

जांच शुरू की गई और अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की गई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने पहले बच्चे को हाईवे रोड पर रखा और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्ची की गर्दन पर कई जगह चोट के निशान थे। यह संदेह है कि रश्मि मानसिक रूप से अस्थिर है। उसे मनोवैज्ञानिक जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का ये भी मानना है कि बच्चे की मां ने उसकी बलि दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!