Bhojpuri Holi Song: खेसारी को टक्‍कर दे रहा नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना देवरजी आह देवरजी, वायरल वीडियो

भोजपुरी
Updated Mar 06, 2021 | 11:57 IST

Bhojpuri Holi Gaana Viral Video: नीलकमल सिंह का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जारी हो चुका है, इस गाने के वीडियो में नीलकमल ने हीरोइन के साथ जमकर रोमांस किया है।

Neelkamal Singh New Romantic Holi Song: भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का नया गाना यूट्यूब पर लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। उनके इस नए गाने का नाम देवरजी आह देवरजी है। आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक सजन मिश्रा ने दिया है। गाने के वीडियो में हीरोइन ने पीले रंग की साड़ी पहनकर खूब कातिलाना अदाएं दिखाई हैं। सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक ये भोजपुरी गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दो घंटे के अंदर-अंदर इस गाने के वीडियो को 33 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में नीलकमल सिंह और हीरोइन के रोमांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडिय यहां देख सकते हैं।

अगली खबर