Bhojpuri Song: शिव की भक्ति में डूबे नजर आए खेसारी लाल यादव, रिलीज हुआ नया गाना 'कैलाश धुंआ धुंआ है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2020, 01:30 PM IST

Kailash Dhua Dhua Hai: सावन के महीने में खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना रिलीज हो गया है। यह गाना खेसारी दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

New Bhohpuri Song: खेसारी लाल यादव की शिव भक्ति से कौन नहीं वाकिफ होगा और सावन में तो उनकी यह भक्ति और चरम पर रहती है। यही वजह है कि इस साल बोलबम गानों में जो सबसे नामी भोजपुरी स्टार हैं उनमें खेसारी लाल यादव नंबर 1 पर चल रहे हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस साल बोलबम और भगवान शिव पर जितने गाने उन्होंने किए अभी तक किसी ने नहीं किए। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी गानों को यूट्यूब पर मिलीयन में व्यूज मिले हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का नया बोलबम गाना ‘कैलाश धुंआ धुंआ है’ रिलीज हो गया है जिसमें वह जम कर चिलम पीते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने को उनका अब तक का सबसे नशीला गाना भी  कहा जा रहा है। पूरे गाने को आप यहां सुन सकते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!