Chhath Puja Geet 2021: वायरल हुआ Sharda Sinha का नया छठ गीत 'अइसन बिपतिया आएल' 

भोजपुरी
Updated Nov 08, 2021 | 19:12 IST

Chhath Puja 2021 Geet, Aisan Bipatiya Ayel Sharda Sinha Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी गायिका शारदा सिन्हा का लेटेस्ट छठ गीत रिलीज हो गया है। अइसन बिपतिया आएल गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Chhath Puja 2021 Geet, Aisan Bipatiya Ayel Sharda Sinha Song: छठ का महापर्व शारदा सिन्हा के गानों के बिना अधूरा है। छठ के पर्व पर शारदा सिन्हा के गाने ना बजें ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस पवित्र पर्व के मौके पर शारदा सिन्हा ने छठी मईया के सभी भक्तों के लिए अपना नया गाना 'अइसन बिपतिया आएल' रिलीज कर दिया है। इस गाने में शारदा सिन्हा की आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रही है। एक बार फिर शारदा सिन्हा की आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, शारदा सिन्हा के इस गाने को ज्योतेंद्र मिश्रा ने लिखा है। ‌वहीं, शारदा सिन्हा ने खुद इस गाने को कंपोज किया है। 


 

अगली खबर