Bhojpuri Holi Song: अरविंद अकेला कल्लु के भोजपुरी होली गाने 'आव रंगवा छोड़ा दी' की यूट्यूब पर धूम

भोजपुरी
Updated Mar 18, 2021 | 06:04 IST

Latest Bhojpuri Gaana Video: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी होली सॉन्ग यूट्यूब पर काफी छाया हुआ है। इस गाने के वीडियो में हीरो-हीरोइन ने खूब डांस किया है।

Arvind​ Akela Kallu And Anjali​ Bharti Viral Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया भोजपुरी होली यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है, जिसका नाम आव रंगवा छोड़ा दी है। इस गाने के वीडियो को अरविंद अकेला कल्लू और अंजली भारती पर फिल्माया गया है। कुछ ही दिनों में इस गाने के वीडियो ने यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर लिए हैं। आपको बता दें कि इस भोजपुरी होली सॉन्ग को अरविंद अकेला कल्लू और अंजली भारती ने साथ मिलकर गाया है और गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये भोजपुरी गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी होली सॉन्ग का वीडियो यहां देख सकते हैं।

अगली खबर