भोजपुरी इंडस्ट्री में नहीं चला इन एक्ट्रेस का सिक्का, नहीं काम आई बोल्डनेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 01:17 PM IST

Bhojpuri Flop Actress: भोजपुरी फिल्मों में एक्ट्रेस के जबरदस्त बोल्ड सीन देखने को मिलते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई एक्ट्रेस का जादू फिल्मों में नहीं चल पाता। जानते हैं इस इस लिस्ट में किनका नाम शामिल है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में नहीं चला इन एक्ट्रेस का सिक्का, नहीं काम आई बोल्डनेस

Bhojpuri Flop Actress List: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बाद दर्शकों के बीच भोजपुरी फिल्मों को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। साउथ और बॉलीवुड के अलावा भारत में कई रीजनल फिल्म इंडस्ट्री हैं। लेकिन इनमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री काफी पॉपुलर है। इसकी वजह है भोजपुरी फिल्मों के कलाकार। भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर और एक्ट्रेस अपने काम से देशभर में मशहूर हो रहे हैं। बात करें एक्ट्रेस की तो भोजपुरी की कई एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस से फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन इनकी फोटो-वीडियो वायरल होती रहती है। लेकिन इनमें से एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनका सिक्का भोजपुरी में ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। इन एक्ट्रेस ने फिल्मों में भले ही बोल्डनेस की हदें पार कर डाली। लेकिन इसके बावजूद भोजपुरी इंडस्ट्री में इनके करियर को मुकाम नहीं मिल सका। जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है।

फिल्मों में करियर बनाने की चाहत भला किसे नहीं होती है। लेकिन चाहने से क्या होता है फिल्मों में मेहनत के साथ-साथ किस्मत की भी जरूरत होती है। जिनका किस्मत फिल्मों में चमक गया वह स्टार बन जाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस के बारे में। आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, अंजना सिंह और पूनम दुबे जैसे कई ऐसे नाम है जो भोजपुरी इंडस्ट्री में परचम लहरा रही हैं। अपने काम और खूबसूरती से ये लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इनका नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। लेकिन इसके अलावा कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में सफल करियर हासिल नहीं कर सकी।

रश्मि देसाई (Rashami Desai)

रश्मि देसाई कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘नदिया के तीर’, ‘गब्बर सिंह’, ‘तोहसे प्यार बा, ‘दूल्हा बाबू’, ‘बंधन टूटे ना’, ‘पप्पू के प्यार हो गईल’ जैसे कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में रश्मि के जबरदस्त बोल्ड सीन भी देखने को मिले। लेकिन भोजपुरी फिल्मों से उन्हें वो पापुलैरिटी हासिल नहीं जो हिंदी टीवी शो से मिली। रश्मि टीवी इंडस्ट्री में खूब पॉपुलर है और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं। रश्मि टेलीविजन के कई टीवी शो के साथ ही ‘नच बलिए, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आज रश्मि टेलीविजन जगत का जाना माना नाम है।

राखी त्रिपाठी (Rakhi Tripathi)

राखी त्रिपाठी एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल भी हैं। उन्होंने 2016 में भोजपुरी फिल्म ‘दरिया दिल’ के साथ अपना डेब्यू किया। इसके बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन राखी फिल्मों से ज्यादा अपने बोल्डनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

निशा दुबे (Nisha Dubey)

रांची की रहने वाली निशा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब फेमस है। उन्होंने सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों में ‘दिलदार सजना’, ‘गदर 2’, ‘रुद्र’ ‘नाचे नागिन गली गली’, ‘स्वर्ग’ और 'कर्म योग’ जैसी फिल्में शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों से निशा दुबे को खूब पापुलैरिटी हासिल हुई। लेकिन उन्होंने अन्य एक्ट्रेस की तरह भोजपुरी में सफलता हासिल नहीं की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!