जानिए कौन है पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति, खूबसूरती में कई भोजपुरी एक्ट्रेस को देती हैं मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2022, 01:19 PM IST

Pawan Singh Wife Jyoti Photos: पवन सिंह अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह भले ही इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन अपनी खूबसूरती और हॉटनेस को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है।

जानिए कौन है पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति, खूबसूरती में कई भोजपुरी एक्ट्रेस को देती हैं  मात
Photo Credit: Instagram

Pawan Singh Second Wife Jyoti Photos: भोजपुरी सिनेमा जगत के बादशाह और पावरस्टार पवन सिंह हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। फिर चाहे उनकी फिल्मों हो, गाने हो या पर्सनल लाइफ। पवन सिंह ऐसे एक्टर और सिंगर हैं जोकि अपने काम से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। पवन सिंह की दूसरी शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी।

पवन सिंह की पहली शादी नीलम से हुई थी। लेकिन शादी के महज छह महीने बाद ही नीलम ने मार्च 2015 में मुंबई में सुसाइड कर ली थी। पहली पत्नी की मौत के बाद पवन ने घरवालों की मर्जी से मार्च 2018 में ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी की। कहा जाता है कि पवन दूसरी शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन परिवार वालों के दबाव में उन्होंने ज्योति से शादी रचाई। अब शादी के बाद ज्योति और पवन अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।  

कौन है पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति
पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति यूपी के बलिया जिले की रहने वाली है। ज्योति ने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। ज्योति भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन पावरस्टार पवन की पत्नी होने के कारण उनकी चर्चा अक्सर होती रहती है। ज्योति  खूबसूरती के मामले में तो ज्योति भोजपुरी जगत की कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर ज्योति अपनी खूब फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Jyoti Singh

गौरतलब है कि नीलम के मौत के बाद पवन सिंह अफेयर की खबरों को लेकर चर्चाओं में रहें। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी पवन का नाम जुड़ा। हालांकि बाद में इस अफेयर ने विवाद का रूप ले लिया और अब पवन और अक्षरा एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!