Sawan Song 2022: हिट हुआ पवन सिंह का सावन गीत 'गऊरा हो हंस द ना', 4 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2022, 06:02 AM IST

Pawan Singh Sawan Song: सावन का महीना शुरू होते ही माहौल शिवभक्ति से गूंज उठा है। इस बीच भोलेनाथ पर बने गीत भी खूब सुने जा रहे हैं। पवन सिंह का गाना ‘गऊरा हो हंस द ना’ भी सावन शुरू होते ही धूम मचा रहा है।

Sawan Song 2022: हिट हुआ पवन सिंह का सावन गीत 'गऊरा हो हंस द ना', 4 करोड़ के पार पहुंचे व्यूज
Photo Credit: YouTube

Pawan Singh Bhojpuri Sawan Geet Gaura Has Da Na: सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना शिवजी की भक्ति के लिए जाना जाता है। इस माह भोलेनाथ पर बने गीत भक्तों के बीच खूब सुने जाते हैं। वहीं भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के गानों को लेकर तो फैंस के बीच खूब क्रेज देखने को मिलता है। पवन सिंह अपने गानों को लेकर वैसे तो देशभर में मशहूर हैं। लेकिन बात करें सावन गीत की तो उनके गाने यूपी, हरियाणा, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में खूब धूम मचाते हैं। सावन के मौके पर भी बोल बम, कांवड़ और शिवजी पर बने सावन गीत चारों ओर सुनने को मिल रही है। सावन के इन गीतों के साथ शिव भक्त भोले की भक्ति में रमे हुए हैं।

रूठी माता गौरी को मना रहे भोले भंडारी

सावन शरू होते ही इस बीच पवन सिंह का एक सावन गीत यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने का नाम है ‘गऊरा हो हंस द ना’। शिव भक्ति पर आधारित इस गीत को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गऊरा हो हंस द ना गाने के वीडियो में पवन सिंह भोले भंडारी के रूप में नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह को मां गौरी के रूप में देखा जा सकता है। गाने में भोले भंडारी बने पवन सिंह रूठी हुई माता पार्वती को मनाते नजर आ रहे हैं। गाने का मनमोहक दृश्य आपका मन मोह लेगा।

4 करोड़ व्यूज के पार पहुंचा गाना गऊरा हो हंस द ना

पवन सिंह के गऊरा हो हंस द ना गाने को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस गाने को बार-बार देख रहे हैं। यूट्यूब पर यह गाना हिट हो गया और इसे अब तक 4 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इस गाने को 2018 में सावन के मौके पर यूट्यूब के वेब म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया था।

गऊरा हो हंस द ना गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। गाने को संगीत दिया है छोटे बाना ने। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 41,278,102 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!