Khesari Lal Bhojpuri news: सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2019, 05:17 PM IST

सागर फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग मुंबई में पूरी कर ली है।

Khesari Lal Bhojpuri news: सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने पूरी की भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग

सागर फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट के बैनर तले बनने वाली सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के गानों की डबिंग मुंबई में पूरी कर ली है। इस दौरान खेसारीलाल यादव ने स्‍टूडियो में काफी वक्‍त बिताया और गानों की कंपोजिंग के दौरान भी झूमते नजर आये। इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्‍यारे लाल यादव और यादव राज हैं, जिनके गानों को खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज में डब करवायी। बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ की शूटिंग 11 दिसंबर से यूपी में शुरू हो रही है। यह बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खेसारीलाल यादव की पहली फिल्‍म है।

इसको लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्‍म ‘बाप जी’ का निर्माण भव्‍य पैमाने पर होने वाला है। मैंने इस फिल्‍म में अपने हिस्‍से के गानों की डबिंग कर ली है। फिल्‍म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं और मुझे इसे स्‍टूडियो में परफॉर्म करने में खूब मजा आया। इस फिल्‍म के गाने भी श्रोताओं को खूब पसंद आने वाले हैं। ओम झा ने कमाल का संगीत दिया है। उनके साथ काम करके अच्‍छा लगा। फिल्‍म भी खूबसूरत है।

वहीं, ओम झा ने खेसारीलाल यादव की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि नो डाउट फिल्‍म के गाने दिल को छू लेने वाले हैं। आज हमने खेसारीलाल यादव के साथ गाने की शूटिंग की। वे बेहद सुलझे हुए इंसान और सशक्‍त कलाकार हैं। उनकी आवाज में जादू है। ये आज हमें डबिंग रूम में देखने को मिला। तब समझ में आया कि लोग खेसारी को क्‍यों इतना प्‍यार करते हैं। फिल्‍म की शूटिंग में अभी कुछ दिन बांकी हैं, लेकिन खेसारीलाल का डेडिकेशन अभी से ही देखने को मिल रहा है, जो सराहनीय है।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्‍म ‘बाप जी’ के निर्माता प्रेम सागर हैं और निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव के साथ लंबे वक्‍त बाद एक बार फिर से ऋतु सिंह की वापसी बतौर लीड हो रही है।  लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह के साथ जोया खान, मनोज टाइगर, प्रकाश जैश, ब्रिजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, ऋतु पांडेय सी पी भट्ट मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे। डीओपी आर आर प्रिंस का होगा है और कोरियोग्राफर रिकी गुप्‍ता हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!