बवाल मचा रहा है अक्षरा सिंह-खेसारी लाल यादव का होली गाना- 'बवाल करेंगे', एक दिन में मिले 24 लाख व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 01:03 PM IST

Khesari Lal Yadavi and Akshara Singh Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का भोजपुरी स्पेशल गाना बवाल करेंगे रिलीज हो गया है। यहां देखें भोजपुरी स्पेशल सॉन्ग।

बवाल मचा रहा है अक्षरा सिंह-खेसारी लाल यादव का होली गाना- 'बवाल करेंगे', एक दिन में मिले 24 लाख व्यूज

Khesari Lal Yadav Akshara Singh Holi Bhojpuri Song: फागुन के महीने में एक के बाद एक भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने के बाद अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली स्पेशल सॉन्ग बवाल करेंगे रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होने के एक दिन के अंदर इसे दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

बवाल करेंगे (Bawal Karenge Akshara Singh Holi song) गाना एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 ओटीटी की कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में अपनी अदाओं से जलवा बिखरने के अलावा अक्षरा और खेसारी ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। गाने को स्वरूप ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने इस गाने के बारे में अपने सोशल मीडिया साइट के जरिये भी लोगो को बताया है।

वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज हुआ था गाना
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का इससे पहले वैलेंटाइन्स डे के मौके पर गाना 'ड्रीम में एंट्री' (Dream Mein Entry Bhojpuri Song) सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। गाने को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिले थे। गाने को खुद अक्षरा सिंह और खेसारी लाल ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स अजित मंडल ने लिखे हैं। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, ' गाना ड्रीम में एंट्री आउट हो गया है। आप इसे देखें और प्यार दें।'    

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। अक्सर ही दोनों के एक साथ फिल्म करने की खबरे सामने आती रहती है लेकिन किसी न किसी कारणवश फिल्म की शूटिंग की शुरुआत नहीं हो पा रही, लेकिन कई निर्माता जल्द ही यह जोड़ी एक साथ बड़े परदे पर लेकर आएंगे।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!