Shweta Tiwari Bold Photo In Cocktail Gown: श्वेता तिवारी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। साथ ही वह टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच श्वेता ने अपने जबरदस्त बोल्ड अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि उन्हें असली पहचान हिंदी टीवी सीरियल के जरिए हासिल हुई। सोशल मीडिया पर आए दिन श्वेता अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अपने हॉट और सेक्सी लुक से वह इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। श्वेता कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन उनकी अदाओं का जादू देशभर के लोगों पर चलता है।
श्वेता ने जिस इंडस्ट्री में भी कदम रखा वहां उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। आज भी श्वेता की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। 41 साल की उम्र में भी श्वेता अपने बोल्ड लुक और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। श्वेता नए-नए लुक में खूब फोटोशूट कराती हैं, जिसकी तस्वीरें वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। हाल ही में श्वेता ने गोल्डेन कॉकटेल गाउन में फोटोशूट कराई,जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
कॉकटेल गाउन में श्वेता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
श्वेता तिवारी ने हाल ही में जो लेटेस्ट फोटोशूट कराया है उसमें एक्ट्रेस कॉपर कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। इस लुक में श्वेता को देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि उनकी उम्र 41 साल है। इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ श्वेता ने न्यूड मेकअप किया है और आंखों में स्मोकी लुक दिया है। उन्होंने बालों को ओपन रखा है और कानों में लॉन्ग गोल्डन इयररिंग्स पहने हुए नजर आ रही है। श्वेता का यह रूप देख फैंस भी फ़िदा हो गए और तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए नहीं पाएं। एक यूजर ने श्वेता की तारीफ में लिखा- ‘सेक्सी किलर लेडी.. कौन कहेगा कि यह 20 साल से अधिक उम्र की बेटी की मां है और दिन-ब-दिन हॉट बनती जा रही हैं’।
वैसे श्वेता के बोल्डनेस या किसी लुक की चर्चा होना नई बात नहीं है। आए दिन श्वेता अपने नए लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। यही कारण है कि उनके फैन फॉलोइंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है। श्वेता इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हैं, टीवी इंडस्ट्री के साथ ही वह बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म ‘हमार सैंया हिंदुस्तानी’ के साथ श्वेता ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म में उनके साथ रवि किशन नजर आए थे।

