कभी बर्थडे पार्टी तो कभी बाथरूम में निरहुआ पर भड़की थीं आम्रपाली, जानें क्यों एक्ट्रेस का फूटा था गुस्सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 09:37 PM IST

Amrapali Dubey Actress Angry on Nirahua: भोजपुरी सिनेमा की दमदार जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपने हिट गानों और फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं इन दिनों एक गाना रिलीज हुआ है, जिसमें आम्रपाली कभी बाथरूम तो कभी बर्थडे में निरहुआ पर भड़की हुई नजर आ रही हैं।

कभी बर्थडे पार्टी तो कभी बाथरूम में निरहुआ पर भड़की थीं आम्रपाली, जानें क्यों एक्ट्रेस का फूटा था गुस्सा
Photo Credit: Instagram

Amrapali Dubey Angry on Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमेस्ट्री के लाखों दीवाने हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट ऑनस्क्रीन जोड़ी ने कई धमाल फिल्में और म्यूजिक वीडियो दिए हैं। हाल ही में दोनों ने होली में गाना रिलीज किया था यूपी-बिहार के होली जिसमें दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। साथ ही इस गाने को लेकर निरहुआ का यह भी कहना था कि, यूपी बिहार के बारे में गलत राय रखने वाले इस गाने को जरूर देखें। वैसे तो भोजपुरी सिनेमा की इस जोड़ी ने ऐसे ही कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए है लेकिन कुछ गाने ऐसे भी है जिनमें निरहुआ और आम्रपाली की दमदार केमेस्ट्री के साथ चटपटी नोकझोंक भी देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

राउर बहिनी के भतार यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस गाने में सबसे खास बात यह है की निरहुआ ने अपनी मस्ती से आम्रपाली को भड़का दिया है। दरअसल वीडियो में दिखाया गया है की कैसे एक बर्थडे पार्टी में निरहुआ आम्रपाली के भाई को अपने मस्ती भरे गाने के जरिए जवाब देते है जिससे की आम्रपाली उन पर भड़क जाती है आम्रपाली को भड़का देखकर भी शांत नही होते है।

बता दें कि, इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव के है। संगीत ओम झा ने दिया है। इतना ही नहीं दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री पर्दे पर देखते ही बनती है। निरहुआ और आम्रपाली का दूसरा गाना फगुआ में फाटता जवानी यह गाना यूट्यूब पर जोरों शोरों से देखा जा रहा है। इस गाने में दोनों निरहुआ और आम्रपाली बाथरूम में रोमांटिक अंदाज में रोमांस करते हुए नजर आ रहे है। वहीं निरहुआ के इस शरारती रोमांस से आम्रपाली भड़की हुई दिख रही हैं। अगर गाने की तो इस गाने को प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स प्यारेलाल यादव ने लिखे है तो म्यूजिक आनंद ने दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!